*राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले पटवारीयो की अनिश्चित हड़ताल जारी,PV एप्प, पदोन्नति और वेतन विसंगति है प्रमुख मुद्दा*

*राजस्व पटवारी संघ के बैनर तले पटवारीयो की अनिश्चित हड़ताल जारी,PV एप्प, पदोन्नति और वेतन विसंगति है प्रमुख मुद्दा*

*ज्ञापन के माध्यम से पूर्व में प्रशासन अधिकारियों को किया गया था सचेत*

*पदोन्नति एवं वेतन विसंगति भी है प्रमुख मुद्दा*

 मोहला

छत्तीसगढ़ राज्य समेत जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भी राजस्व पटवारी के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया गया है। पटवारी संघ के सदस्यों एवं पदाधिकारी से चर्चा के दौरान उनकी प्रमुख मांगों का पता चला। जिसमें बताया गया कि खरीफ गिरदावरी वर्ष 2026-2027 का फसल गिदावरी कार्यक्रम के लिए दिनांक 17/08/2026 से 30/09/2026 तक शासन द्वारा समय निर्धारित कर DCS एवं ऑनलाइन फसल एंट्री के लिए समय सीमा निर्धारित किया गया था, जिसके पालनार्थ में प्रदेश के सभी पटवारी 17/08/2026 से गिरदावरी कार्य प्रारम्भ कर DCS एवं ऑनलाइन गिरदावरी कार्य कर रहे थे। किन्तु अचानक किसी पूर्व सूचना के इस कार्य में परिवर्तन कर ऑनलाइन फसल एन्ट्री को पटवारी आई डी से बंद कर दिया गया एवं दिनांक 18/09/2026 को PV एप्प से फसल गिरदावरी करने का निर्देश जारी किया गया था । जो की पूर्णतः अनुचित हैं, वर्तमान डी सी एस का नक्शा तीन वर्ष पूर्व का है तकनीकि खामियों के कारण मौके पर जाकर विभाजित किये गए लाखों नक्शों को डी सी एस में शामिल नहीं किया गया है, साथ ही जिन खसरों का नक्शा विभाजन नहीं हुआ है उन्हें मौके पर किसान की सहमती के बिना संहिता के खिलाफ कैसे पहचाना जा सकता है, राजस्व विभाग एक न्यायालय है पर मात्र फसल दर्ज करने के लिए संहिता के खिलाफ बलपूर्वक काम कराया जाना न्यायोचित नहीं है, वर्तमान में खेतों में फसल लगा हुआ हैं एवं पानी भराव की स्थिति हैं, जिसके कारण प्रत्येक खेत के चारों कोनो में जाकर PV एप्प में फोटो ले पाना असंभव कार्य हैं, फसल गिरदावरी के लिए DCS डेटा के आलावा अनेक ग्रामों के 15 सौ से 15 हजार तक खसरे फसल गिरदावरी हेतु शेष बचे हैं, जिसे इतने कम समय में और भौगोलिक परिस्थिति अनुसार कार्य पाना संभव नहीं हैं। अचानक लिए गए इस निर्णय से धान सहित सभी खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में खरीदी की शासन की महती योजना प्रभावित होना संभाविक है । अगर जल्दबाजी में दबाव पूर्वक इस कार्य को कराया जाता है तो हजारों किसान का फसल बेचने से वंचित होना तय है। चूँकि फसलों के पहचानकर्ता और DCS के नोडल कृषि विभाग को इस कार्य से पुर्णतः पृथक रखा जाना पूर्व से ही न्यायसंगत नहीं था, पटवारियों का मानना है कि यह आदेश पटवारियों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य तथा किसानों के मध्य पटवारियों की छवि खराब करने के उद्देश्य से किया गया है। जिसका राजस्व पटवारी संघ छ. ग. फसल गिरदावरी 2026-2027 का PV एप्प के माध्यम से कराये जाने का पूर्णतः बहिष्कार करता हैं. वर्तमान में फसल गिरादवरी का ऑनलाइन भुईया पोर्टल से पूर्व की भांति कराया जाय ताकि शासन अबाध्य रूप से समर्थन मूल्य पर खरीफ फसल क्रय कर सके।

दबाव बनाकर शासन द्वारा PV एप्प से फसल गिरदावरी का कार्य कराये जाने पर राजस्व पटवारी संघ के समस्त पटवारी जिला मुख्यालय मोहला में 13 अक्टूबर 2026 से तहसील कार्यालय एवं महाविद्यालय परिसर क्षेत्र स्थित मैदान के समीप अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।