छत्तीसगढ़ की पहली महिला उप पुलिस अधीक्षक अंजु कुमारी को मिला अदम्य साहस का राष्ट्रपति वीरता पदक।
छत्तीसगढ़ को प्राप्त 11 राष्ट्रपति वीरता पदक में से 09 पदक जिला दंतेवाड़ा पुलिस में डीआरजी के अधिकारी/कर्मचारियों को मिला।
जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ निरीक्षक संजय पोटाम तीसरी बार राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित।
जिला बीजापुर बेदरे-कुटरू मार्ग में अंबेली नाला के पास आई.ई.डी. ब्लास्ट में शहीद जवान प्रआर. बुधराम कोरसा को मिला राष्ट्रपति वीरता पदक।
दन्तेवाड़ा - जिला के पुलिस विभाग में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक अंजु कुमारी, निरीक्षक संजय पोटाम, उप निरीक्षक चैतराम गुरूपंच, शहीद प्रधान आरक्षक बुधराम कोरसा, प्रधान आरक्षक हेमला नंदू, प्रधान आरक्षक प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक कमलेश मरकाम, आरक्षक मनोज पुनेम को गणतंत्र दिवस 76वीं वर्षगांठ दन्तेवाड़ा पुलिस के लिये बहुत ही गौरव पूर्ण रहा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला दन्तेवाड़ा में पदस्थ 09 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया जायेगा।
दिनांक 18.12.2021 को जिला दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर के ग्राम पोटाली एवं जिला सुकमा के ग्राम गोंडेरास के जगल पहाड़ी में दरभा डिवीजन के 50-60सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान पर उप पुलिस अधीक्षक अंजु कुमारी के नेतृत्व में पोटाली मिच्चीपारा के बीच पुलिस नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता के साथ जवाबी कार्यवाही करने पर 02 सशस्त्र माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त किये।
दिनांक 15.07.2021 को जिला दंतेवाड़ा के थाना फरसपाल क्षेत्रांतर्गत ग्राम पेद्दापाल ढ़ोलकल क्षेत्र में भैरमगढ़ एरिया कमेटी के 08-10सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान पर निरीक्षक संजय पोटाम के नेतृत्व में ग्राम पेद्दापाल ढ़ोलकल पहाड़ी जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता के साथ जवाबी कार्यवाही करने पर 03 सशस्त्र माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त किये।
दिनांक 14.03.2022 को जिला दंतेवाड़ा के थाना कटेकल्याण एवं जिला सुकमा के सरहदी थाना कुकानार क्षेत्र के ग्राम मुथेली के जंगल में कांगेर कमेटी के 40-50 सषस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान पर उप निरीक्षक चैतराम गुरूपंच के नेतृत्व में ग्राम गोरली और मुथेली के बीच पुलिस नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस एवं वीरता के साथ जवाबी कार्यवाही करने पर 02 सशस्त्र माओवादियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त किये। उक्त तीनो घटनाओं में पुलिस के अधिकारी कर्मचारी द्वारा अदम्य साहस एवं वीरता के फलस्वरूप उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंजु कुमारी, निरीक्षक श्री संजय पोटाम, उप निरीक्षक श्री चैतराम गुरूपंच, शहीद प्रधान आरक्षक श्री बुधराम कोरसा, प्रधान आरक्षक श्री नंदू हेमला, प्रधान आरक्षक श्री प्यारस मिंज, प्रधान आरक्षक श्री कमलेश मरकाम, आरक्षक श्री मनोज पुनेम, आरक्षक श्री दिनेश भास्कर को राष्ट्रपति वीरता पदक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।