*तीरंदाजी खेल के खिलाड़ी भावेश, कुर्सीटिकून निवासी कि जिला कलेक्टर से की सराहना**

*तीरंदाजी खेल के खिलाड़ी भावेश, कुर्सीटिकून निवासी कि जिला कलेक्टर से की सराहना**

*कोच कपिल नारायण सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में समीर ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हासिल किया पांचवां स्थान, भावेश सिन्हा का साईं खेल अकादमी में चयन*

*केवल तीन महीने के प्रशिक्षण में समीर ने हासिल की उपलब्धि, खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान*

        मोहला 14 अक्टूबर 2026।

26वीं राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता में समीर मानकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व समीर ने राजनांदगांव में आयोजित दुर्ग संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के कंपाउंड इवेंट में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। समीर की इस उपलब्धि के पीछे उनके कोच कपिल नारायण सिंह राजपूत का विशेष मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।

          कोच कपिल नारायण सिंह राजपूत और खिलाड़ी समीर मानकर ग्राम पंचायत करमतरा के आश्रित ग्राम खुर्सी टिकुल के निवासी हैं। ग्रामीण परिवेश से आने वाले समीर ने सीमित संसाधनों और महज तीन महीने के प्रशिक्षण में यह उपलब्धि हासिल कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है। वहीं, जिले के एक अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी भावेश सिन्हा का पूर्व में साई खेल अकादमी के लिए चयन हो चुका है। इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियां जिले में तीरंदाजी खेल के प्रति बढ़ते उत्साह और स्थानीय प्रतिभाओं की संभावनाओं को दर्शाती हैं।

दोनों खिलाड़ियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर तनुजा सलाम से मुलाकात की। कलेक्टर श्रीमती सलाम ने समीर मानकर एवं भावेश सिन्हा की उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों की इस सफलता में खेल विभाग तथा जिला खेल अधिकारी श्री हथेल एवं श्री गाले का भी विशेष योगदान रहा है।

        कोच कपिल नारायण सिंह राजपूत की भूमिका भी इस उपलब्धि में विशेष महत्व रखती है। वे खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, तकनीकी दक्षता और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने ऑल इंडिया ईस्ट एवं नॉर्थ जोन स्तर के लेवल-1 कोचिंग सेमिनार एवं परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चुके थे। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को तीरंदाजी में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।