थाना गैंदाटोला  की पुलिसिया कार्यवाही*              

आर के देवांगन

थाना गैंदाटोला  की पुलिसिया कार्यवाही*               

*थाना गैंदाटोला  की पुलिसिया कार्यवाही*

             पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  दिलीप सिंह सिसोदिया के पर्यवेक्षण में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध किए जा रहे कार्यवाही के तारतम्य में थाना गैंदाटोला में  आवेदक उकेश सोनवानी निवासी ग्राम दैहान थाना गैंदाटोला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि अनावेदक देवनारायण सिन्हा पिता भुवन लाल सिन्हा उम्र 46 वर्ष निवासी दैहान थाना गैंदाटोला एवं उनके साथियों द्वारा शराब के नशे में आवेदक के साथ मारपीट किया था जिस पर थाना गैंदाटोला में अनावेदकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक- 26/2025 धारा 296, 351(2),115(2),115(2),118(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था  अभियुक्तों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए धारा 170, 126, 135 (3) बी. एन. एस. एस. के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

         उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, उप निरीक्षक रोहित खूंटे, प्रधान आरक्षक मानव सोनकर, प्रधान आरक्षक बलराम सिन्हा, आरक्षक नरेश प्रधान, आरक्षक दुर्गेश साहू, आरक्षक श्रवण पैकरा एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका एवं सराहनीय योगदान रहा।


ये लिंक भी देखें