*पाटनखास पुलिस विभाग द्वारा पशु तस्करी के आरोपी फरार पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*ट्रक चालक यशवंत मरसकोले एवं फरार आरोपी शुभम के बाद राजा कुरैशी और जमील कुरैशी भी पाटन खास पुलिस की गिरफ्त में*
*ट्रक में 21 बैल एवं 06 बछड़ों सहित कुल 27 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने का मामला*
मोहला// 28 अक्टूबर 2026//
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंबागढ़ चौकी नेहा पवार के मार्गदर्शन में, पुलिस चौकी पाटनखास प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र नेताम एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अमन नायक के नेतृत्व में मवेशियों के अवैध एवं क्रूरतापूर्ण परिवहन के मामले में पुलिस पुलिस विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। पूर्व में गिरफ्तार ट्रक चालक आरोपी यशवंत मरसकोले एवं मवेशियों को एकत्रित कर सप्लाई करने वाले फरार आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, आरोपी शुभम के मेमोरेंडम कथन के आधार पर मवेशियों की सप्लाई लेने वाले बताए गए राजा कुरैशी एवं उसके पिता जमील कुरैशी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण में प्रयुक्त वाहनों को जप्त करने के साथ ही मवेशियों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर ट्रक को रोक लिया तथा तलाशी ली। ट्रक क्रमांक MP 07 HB 7707 के डाला में पीले रंग के तिरपाल से ढके हुए 21 बैल एवं 06 बछड़े, कुल 27 मवेशी पाए गए। मवेशियों को अत्यंत संकुचित स्थान में क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन किया जा रहा था।
उक्त मामले में पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(घ) तथा मोटरयान अधिनियम, 1988 की धारा 66/192 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*फरार आरोपी शुभम को महाराष्ट्र के कोरची से किया गया गिरफ्तार, बोलेरो वाहन भी की गई जप्त*
प्रकरण में प्राप्त जानकारी एवं विवेचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को कोरची, महाराष्ट्र में आरोपी शुभम को पकड़कर पूछताछ की गई , जानकारी में आरोपी शुभम आसपास के गांवों से मवेशियों को एकत्रित कर कुरखेड़ा अथवा नागपुर में रहने वाले राजा कुरैशी एवं उसके पिता जमील कुरैशी को सप्लाई करता था।

*ट्रक एवं बोलेरो वाहन जप्त, आर्थिक लेन-देन की भी जांच*
प्रकरण में अब तक मवेशियों के परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक MP 07 HB 7707 तथा ट्रक की पायलटिंग में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो वाहन जप्त किए जा चुके हैं। ट्रक चालक यशवंत मरसकोले, मवेशियों को एकत्रित कर सप्लाई करने वाले आरोपी शुभम तथा मवेशियों की सप्लाई लेने वाले बताए गए राजा कुरैशी एवं जमील कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक खातों, संपत्तियों एवं आर्थिक लेन-देन की जांच की जा रही है, ताकि मवेशियों की खरीद-फरोख्त एवं परिवहन से जुड़े नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। विवेचना के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में पीएसआई श्री अमन नायक, आर. 198 एवं आर. 471 की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
जिला पुलिस मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी आम नागरिकों से अपील करती है कि पशुओं के अवैध परिवहन एवं उनके प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।