*मोहला नगर के फुआरा चौक में जिला भाजपा युवा मंडल के द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया पुतला दहन*
भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया पुतला दहन
मोहला //27अक्टूबर 2026//
जिला मुख्यालय मोहला में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी के द्वारा सामूहिक रूप से आज दिनांक को जिला मुख्यालय मोहला के फुआरा चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विभिन्न कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पहुंचे हुए थे । युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस पार्टी के विरोध में एवं राहुल गांधी, सोनिया गांधी, समेत मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में नारे लगाते हुए भी देखा देखा गया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान के उपरत भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रतीकात्मक पुतला दहन करने के उपरांत प्रधानमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी के भी नारे लगाए गए हैं।

पुतला दहन कार्यक्रम के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उनके परिवार जनों के खिलाफ विवादित टिप्पणी एवं व्यक्तिगत टिप्पणी की गई है इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया है।

उक्त कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष पुलकित खंडेलवाल, हिमांशु देशमुख , अशफाक खान, रजाक खान, रुपेश यादव, मोनू वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजू टांडिया, अमित श्रीवास्तव, रेनू टांडिया, भोजेश शाह, लक्ष्मेंद्र शाह, रमेश हिड़ामें, नरसिंह भंडारी, समेत जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी से भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई है।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस थाना मोहला के द्वारा भी पर्याप्त मात्रा में बाल की व्यवस्था की गई थी ।