*जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा "वोट बचाओ-देश बचाओ" अभियान के तहत पानाबरस डेरा मोहला में प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन*
जिला मुख्यालय मोहला में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया गया आयोजन
मोहला 26 अक्टूबर 2026
आज दिनांक को जिला मुख्यालय मोहला के पानाबरस डेरा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया था। जिसमें ऑल इंडिया कांग्रेस पर्यवेक्षक राजेश राठौर जो कि महाराष्ट्र से आए हुए थे जिनके द्वारा प्रमुख रूप से "वोट बचाओ देश बचाओ अभियान" के तहत प्रमुख रूप से 20 बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

भुवनेश्वर बघेल (पूर्व विधायक डोंगरगढ़) भी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए और कथित तौर पर अनियमिताओं पर सवाल उठाने के लिए बार-बार निर्वाचन क्षेत्र के स्तरो के आंकड़े और चुनावी तुलनात्मक बातों पर जोर दिया।
इंद्र शाह मांडवी (विधायक मोहला मानपुर) के द्वारा प्रमुख रूप से एस आई आर, पर भी चर्चा की गई । साथ ही साथ चुनाव आयोग और चुनाव आयोग के प्रमुख की जवाब देही पर चर्चा की गई है।

कांग्रेस का अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि यह अभियान अब प्रेस कांफ्रेंस और संसद में उठाये गए सवालों से आगे बढ़ चुका है। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह आयोजित करने और इसके बाद ब्लॉक स्तर पर मार्च और रैली निकालना दशहरे के दौरान जनसंपर्क करने तथा वोट बचाओ देश बचाओ अभियान भी चलाया जा रहा है इन कार्यक्रमों का उद्देश्य चुनावी निष्पक्षता से जुड़े सवालों को देशव्यापी जन आंदोलन में बदलना है इसके तहत जिला इकाइयों को स्थानीय शिकायत तो का दस्तावेजी कारण करने और नागरिकों को उनके मताधिकार की रक्षा के लिए संगठित करना है।
सुरजीत सिंह ठाकुर(अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी)
ने कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रमुख मांगों को रखा है।
जिसमें बताया गया कि कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की है।,
साथ ही साथ एस आई आर को स्थगित करने,
मतदाता सूची से हटाए गए 13.3 करोड़ नाम को बहाल करने की मांग की गई है।
जैसे कोई गंभीर विसंगतियों की स्वतंत्रता तथा संबद्ध जांच करने की मांग की गई है पार्टी ने कथित व्यापक साजिश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफा की भी मांग की है कांग्रेस की घोषित राजनीतिक मांगे हैं बहाल किए जाने वाले नाम की संख्या का उल्लेख करते हुए इस समय इसे कांग्रेस की मांग के रूप में प्रस्तुत किया गया है ना कि नाम को गलत तरीके से हटाए जाने के किसी न्यायिक निष्कर्ष के रूप में देखा जा रहा है।

उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के विभिन्न पदाधिकारी समेत जिला महामंत्री कन्हैया राजपूत, संजय जैन, बालचंद कुमेटी, राजेंद्र चक्रधारी, सदानंद शेंडे, साजिदा बेगम, सुभद्रा नेताम, लता शाव, देवानंद समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई।