*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन*
जिले के सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने निकाली विशाल रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
मोहला,27अक्टूबर2026
मोहला,मानपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए एंव सहायिकाएं एक दिवासी हड़ताल पर रही हड़ताल पर रहने के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी के कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय मोहला पहुंची जहां पर उन्होंने पांच प्रमुख मांगो को लेकर विशाल रैली निकाली, सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मां छुरिया मंदिर प्रांगण से कलेक्टर कार्यालय पहुचकर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अनुरिमा टैप्पो को ज्ञापन सौंपा ।

पूर्णिमा निषाद, (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच जिलाध्यक्ष) ने बताया कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि नियमितीकरण किया जाए तथा पदोन्नत किया जाए साथ ही मध्यप्रदेश की तर्ज में प्रतिवर्ष एक हजार रुपये बढ़ोतरी किया जाए । पेंशन योजना प्रारंभ की जाए साथ ही साथ अनुकंपा नियुक्ति की भी बात ज्ञापन के माध्यम से बताई गई है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सहायिकाओं को सत्ताईस सौ रुपये प्रति माह तथा कार्यकर्ता को पैंतालीस सौ रुपए प्रति माह वेतन दिया जा रहा है जिससे गुजरा होना मुश्किल हो रहा है ।
अनुरिमा टोप्पो (तहसीलदार मोहला) प्रशासनिक रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का ज्ञापन तहसीलदार मोहल्ला में प्राप्त किया साथ ही साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन को कलेक्टर महोदया के माध्यम से अग्रसर करने की बात कही गई है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता- सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा पूर्ण रूप से एक दिवसीय आंगनबाड़ी बंद कर यह हड़ताल के माध्यम से जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का कार्य किया है उक्त कार्यक्रम में जिला स्तर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की अध्यक्ष समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।