*नेशनल हाईवे कार्यालय में शिकायत के उपरांत NH930 निर्माण में कार्यरत बालोद व मोहला से 5 सब इंजीनियरों का हुआ तबादला*

*नेशनल हाईवे कार्यालय में शिकायत के उपरांत NH930 निर्माण में कार्यरत बालोद व मोहला से 5 सब इंजीनियरों का हुआ तबादला*

NH-930 गारंटी अवधि में ही उखड़ा, 5 सब इंजीनियर हटाए गए

मोहला //29 अक्टूबर 2026//

बालोद राज्य शासन और लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग उप संभाग बालोद के सब इंजीनियर यंत्र, शेख वसीम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सब इंजीनियर ओमप्रकाश, उत्तम कुमार सिंह, अश्विनी यदु, सत्यम कुमार ध्रुव का ट्रांसफर दूसरे जिलों में कर दिया है। ट्रांसफर के संबंध में सोमवार को लोक निर्माण विभाग मंत्रालय से आदेश जारी किया है।

सब इंजीनियर शेख वसीम को बालोद से लोक निर्माण विभाग कार्यपालन अभियंता कार्यालय संभाग विधानसभा में भेजा गया है। हालांकि विभागीय अफसरों का कहना है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण में से ट्रांसफर आदेश जारी हुई है। जिसमें जिलों के अलावा प्रदेश के अन्य जिले के इंजीनियरों का भी तबादला हुआ है। वहीं एनएच 930 की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने वाले शिकायतकर्ता जीशान सिद्धकी ने बताया कि बालोद व मोहला में पदस्थ सब इंजीनियरों की निगरानी में एनएच 930 प्रोजेक्ट के तहत दो चरणों में डामरीकरण, चौड़ीकरण व अन्य काम हुआ था। परफॉर्मेंस गारंटी में ही सड़क उखड़ गई है। जिसकी शिकायत एनएच विभाग के हेड कार्यालय में हुआ है। एनएच 930 प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण में गुणवत्ता और रखरखाव एवं निगरानी में बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद लोक निर्माण पीडब्ल्यूडी ने दो ठेकेदारों के साथ 6 इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एनएच प्रोजेक्ट के तहत विभागीय अफसर गुणवत्ता मापदंड के अनुसार काम पूरा कराने के दावे करते आ रहे है लेकिन जब से निर्माण कार्य हुआ, तब से अब तक दो बार गुणवत्ता की जांच हो चुकी है। जांच उपरांत सड़क निर्माण कार्य जांच के पैमाने में खरा नहीं उतर पाई है। और ठेकेदारों का कथन ठीक जांच के विपरीत नजर आ रहा है।