*चक्रवर्ती तूफान "अर्नब" के प्रभाव को देखते हुए जिला कलेक्टर ने अवकाश में की वृद्धि, 29 अक्टूबर को आंगनवाड़ी एवं विभिन्न विद्यालय रहेंगे बंद*
*चक्रवर्ती तूफान "अर्नब"को देखते हुए जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा अवकाश में की गई वृद्धि*
मौसम परिवर्तन और बिन मौसम बरसात के तहत विभिन्न विद्यालयों में अवकाश घोषित, चक्रवर्ती तूफान "अर्नब" को बताया प्रमुख वजह
मोहला 28 अक्टूबर 2026
जिला कलेक्टर एवं जिला दंडा अधिकारी कार्यालय जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के आदेश क्रमांक //5165// के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों महाविद्यालय में एक दिवसीय अवकाश के आदेश दिए गए हैं।
गौरतलाप है की मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान "अर्नब" के प्रभाव और आने वाले दिनों में बना रहे चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश की संभावनाओं को देखते हुए जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों एवं महाविद्यालय में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाइयां एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षात्मक दृष्टि से 29 अक्टूबर 2026 दिन गुरूवार को जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के सभी शैक्षणिक संस्थाओं जिसमें शासकीय/ अर्धशासकीय आंगनबाड़ी,प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी, महाविद्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है, जिसके लिए जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी तनुजा सलाम के द्वारा यह आदेश दिया गया है।
इसके उपरांत जिले महिला एवं बाल विकास विभाग (आंगनबाड़ी केंद्र हेतु)कार्यालय , स्कूल शिक्षा विभाग को आदेश के तहत जिले के विभिन्न विद्यालय में अवकाश की घोषणा की गई।