गणतंत्र दिवस पर पुलिस पराक्रम का सम्मान, कल वीरता व सेवा के लिए DG सहित ये अधिकारी-जवान होंगे अलंकृत, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे अलंकरण
Premchand
गणतंत्र दिवस पर पुलिस पराक्रम का सम्मान, कल वीरता व सेवा के लिए DG सहित ये अधिकारी-जवान होंगे अलंकृत, राज्यपाल रमेन डेका करेंगे अलंकरण
रायपुर 25 जनवरी 2026।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस के साहसी अधिकारियों, जवानों और नागरिक वीरता का परिचय देने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया जाएगा। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में पुलिस बल के उन सदस्यों को अलंकरण प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अद्वितीय साहस, समर्पण और सेवा भावना का परिचय दिया है।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर कुल 14 पुलिस अधिकारी और जवानों को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, 10 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा, जो राज्य पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है।
इसके अतिरिक्त, समाज में असाधारण साहस का परिचय देने वाले पांच बालक-बालिकाओं को राज्य वीरता अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन नन्हे वीरों को समर्पित है, जिन्होंने कम उम्र में भी अदम्य साहस और मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस गरिमामय समारोह में राज्यपाल रमेन डेका स्वयं उपस्थित रहकर सभी सम्मानित व्यक्तियों को अलंकरण प्रदान करेंगे।