*अजाक थाना मोहला जिला MMAC आत्महत्या मामले की जांच के उपरांत आरोपी की की गई गिरफ्तारी*

*अजाक थाना मोहला जिला MMAC आत्महत्या मामले की जांच के उपरांत आरोपी की की गई गिरफ्तारी*

*महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी को मोहला पुलिस ने किया गिरफ्तार।* 

 *एससी/एसटी एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।* 

मोहला//25-मई-2026

थाना मोहला क्षेत्र अंतर्गत मर्ग क्रमांक 26/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतिका शीतल नेताम पिता मुरहाराम मंडावी उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम छुरिया वार्ड नं. 17 थाना मोहला जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के आत्महत्या प्रकरण की जांच की जा रही थी।

जांच उपरांत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना हेतु आजाक थाना को डायरी सुपुर्द की गई, जिसमे यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी सूरज उर्फ सोनू राजपूत पिता राजू राम राजपूत उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी वार्ड नं. 03 मोहला थाना मोहला जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा मृतिका को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतिका अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित थी, जिसके बावजूद आरोपी द्वारा उसे लगातार परेशान एवं उत्पीड़ित किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर मृतिका द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया जाना पाया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना मोहला में अपराध क्रमांक 48/2026 धारा 108 BNS एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, परिजनों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी सूरज उर्फ सोनू राजपूत को दिनांक 25/05/2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 उक्त कार्रवाई में निरीक्षक श्री ईश्वर ध्रुव, सउनि0 नरेन्द्र भंडारी, सउनि0 ताज खान, प्रधान आर0 सुनील उपाध्याय, आरक्षक ललित कुर्रे, आरक्षक दिनेश पंकज का विशेष योगदान रहा।