छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।
आर के देवांगन

छत्तीसगढ़ विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य भेंट की।
छत्तीसगढ़:बालोद// गुण्डरदेही इस दौरान बालोद जिले से संबंधित विभिन्न जनहितकारी मुद्दों पर चर्चा की गई।
विशेष रूप से दुर्ग–दल्लीराजहरा रेलवे मार्ग के ग्राम चैनगंज (विकासखंड - गुण्डरदेही, जिला - बालोद) में रेलवे ओवरब्रिज, रेलवे अंडरब्रिज एवं सर्विस रोड के निर्माण हेतु भारत सरकार द्वारा 45 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भूमि अधिग्रहण, वन विभाग, विद्युत विभाग आदि के लिए लगभग 9 करोड़ 61 लाख की राशि स्वीकृत की जा चुकी है।
इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं डॉ. रमन सिंह की अहम एवं मार्गदर्शक भूमिका रही है, जिसके लिए गुण्डरदेही नगरवासी हर्षित एवं आभारी हैं।
भू-अधिग्रहण एवं टेंडर प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत, अक्टूबर–नवंबर 2025 में भूमिपूजन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं डॉ. रमन सिंह को गुण्डरदेही नगरवासियों की ओर से औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।