बम की धमकी के बाद एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग
आर के देवांगन

बम की धमकी के बाद एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली। एअर इंडिया के विमान की थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक बम की धमकी मिलने के बाद आपात लैंडिंग कराई गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अफसरों ने पूरे विमान को खाली कराया और जांच शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक विमान संख्या एआई-379 थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रहा था। विमान में 156 यात्री सवार थे। यात्रियों को विमान से सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया है। थाईलैंड हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार फुकेट से भारत की राजधानी नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान ने शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे फुकेट हवाई अड्डे से भारत की राजधानी दिल्ली के लिए उड़ान भरी, लेकिन अंडमान सागर के चारों ओर चक्कर लगाते हुए विमान वापस थाई द्वीप पर उतर गया।
ये लिंक भी देखें....
@cgnewsplus24