*अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे ने पूर्व माध्यमिक शाला वागिनसुर में न्योता भोज का किया गया आयोजन*
मोहला 16 अक्टूबर 2026//
अपर कलेक्टर मिथलेश कुमार डोंडे के द्वारा अपने पुत्र यशदीप के जन्मदिन के अवसर पर मोहला मुख्यालय के समीप मोहला संकुल के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला वागिनसुर के बच्चों को न्योता भोज कराया गया है।

अपर कलेक्टर द्वारा आयोजित न्योता भोज में रहा विशेष रूप से पोषण को ध्यान में रखते हुए चावल, दाल, सब्जी, खीर, पुरी, पापड़, सलाद, केला सेब की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर की धर्मपत्नी श्रीमती विद्यारानी, जिला शिक्षा अधिकारी पुरुषोत्तम लाल साहू , विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन, संकुल प्रभारी मलेश कुमार मालेकर, प्रधान पाठक देवेंद्र निषाद , नंदकुमार साहू , शिक्षक प्रवीण सिंह, कुमार लाल पुरामे, ज्योति टेकाम, प्रीति देवांगन एवं एसएमसी के अध्यक्ष उपस्थित रही।

शाला परिवार की ओर से शिक्षकों सहित सभी छात्र छात्राओं ने यशदीप को जन्म दिन की शुभकामनाएं प्रेषित कर न्योता भोज के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।