*(VB-GRAM-G)विकसित भारत ग्राम गारंटी योजना के तहत जिला पंचायत CEO ने जनपद पंचायत मानपुर में ली बैठक*
*185 ग्राम पंचायत में 7 फरवरी को होगा रोजगार दिवस का आयोजन*
मोहला
जनपद पंचायत मानपुर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक एवं मनरेगा के उन्नत संस्करण VB-GRAMG (विकसित भारत ग्राम गारंटी) को लेकर ग्रामीणों में फैले भ्रम एवं मिथकों को दूर करने तथा योजना की सही जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से व्यापक जागरूकता एवं क्रियान्वयन अभियान संचालित कर 7 फरवरी को रोजगार दिवस पर होगा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है।
जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर ने बताया कि मनरेगा योजना पूर्ववत जारी रहेगी, जबकि इसका उन्नत स्वरूप VB-GRAM G अप्रैल 2026 से प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत 100 दिवस के स्थान पर 125 दिवस तक रोजगार की गारंटी का प्रावधान किया गया है। VB-GRAM G की जानकारी को सरल एवं सुलभ बनाने हेतु QR कोड आधारित IEC सामग्री तैयार की गई है, जिसे प्रत्येक ग्राम पंचायत में चस्पा किया जाएगा। ग्रामीणजन मोबाइल के माध्यम से QR कोड स्कैन कर योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि केवल पंचायत कार्यालय तक सीमित न रहते हुए, वर्तमान में चल रहे मनरेगा कार्यस्थलों पर भी अधिकारी एवं मैदानी अमला जाकर मजदूरों को VB-GRAM G की जानकारी देंगे। कार्यस्थल पर ही श्रमिकों को योजना के लाभ, रोजगार अवधि में वृद्धि, भुगतान प्रक्रिया एवं आगामी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि जानकारी सीधे लाभार्थियों तक पहुँचे।

सीईओ ने पंचायत सचिवों को निर्देशित किया कि वे मनरेगा जॉब कार्डधारी परिवारों, ग्राम पटेल, स्व-सहायता समूहों (SHG) सदस्य एवं ग्राम संगठनों एवं कार्यस्थल पर कार्यरत श्रमिकों को QR कोड स्कैन करने एवं योजना की जानकारी के लिए प्रोत्साहित करें। दिनांक 7 फरवरी को आयोजित रोजगार दिवस के अवसर पर VB-GRAM G योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष जागरूकता गतिविधियाँ, IEC प्रदर्शन एवं श्रमिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। VB-GRAM G योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, पलायन में कमी आएगी तथा गांवों का समग्र, सतत एवं आत्मनिर्भर विकास सुनिश्चित होगा।
अंत में सभी ग्रामीणजनों से अपील की गई कि वे रोजगार दिवस एवं ग्रामसभा में सक्रिय सहभागिता करें, QR कोड स्कैन कर योजना की जानकारी प्राप्त करें तथा किसी भी भ्रम की स्थिति में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत से संपर्क करने की जानकारी से अवगत कराया गया है।