*जिला पंचायत अध्यक्ष रही औंधी क्षेत्र के दौरे पर, चिचवाही व जामडी में रामायण कार्यक्रम में हुई सम्मिलित*

*जिला पंचायत अध्यक्ष रही औंधी क्षेत्र के दौरे पर, चिचवाही व जामडी में रामायण कार्यक्रम में हुई सम्मिलित*

*औंधी क्षेत्र के वनांचल गांवों में रामायण सम्मेलन का भव्य शुभारंभ* 

 *चिंचवाही व जामडी में दो दिवसीय रामायण सम्मेलन का किया गया आयोजन* 

मोहला/औंधी//

वनांचल औंधी क्षेत्र के ग्राम चिंचवाही एवं जामडी में आयोजित दो दिवसीय रामायण सम्मेलन का शुभारंभ भक्तिमय एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श् नम्रता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने उद्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने ग्राम चिंचवाही एवं जामडी के समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुदूर वनांचल क्षेत्रों में राम मानस गायन जैसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन हमारी सनातन परंपरा, संस्कार और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ने के साथ नई पीढ़ी में सांस्कृतिक चेतना का संचार करते हैं।

 कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष भोजेश शाह मंडावी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मदन साहू, मानपुर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ् संगीता मिश्रा,  अनुज तुलावी, जितेन्द्र शर्मा (विभाग प्रचारक), जटा शंकर, कनक लाल राणा,  नैन सिंह, संतु राम फरदिया, बाला राम मंडावी, चंदन उसारे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

वहीं ग्राम जामडी में आयोजित रामायण सम्मेलन में भी ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान रामायण पाठ एवं मानस गायन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित हुआ। अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह ने प्रभु श्रीराम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की।