*जिला पंचायत CEO रही मानपुर ब्लॉक के दौरे पर, आवास योजनाओं का किया निरीक्षण*

*जिला पंचायत CEO रही मानपुर ब्लॉक के दौरे पर, आवास योजनाओं का किया निरीक्षण*

मोहला

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चंद्राकर द्वारा जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत कोहका एवं कंडाडी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024–26 के अप्रारंभ एवं अपूर्ण आवासों की स्थिति तथा मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति के संबंध में हितग्राहियों से चर्चा की गई।

इस अवसर पर DMF मद से संचालित राजमिस्त्री प्रशिक्षण अंतर्गत प्रशिक्षणरत ट्रेनीज से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यों का अवलोकन किया गया। जिला पंचायत सीईओ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 31 मार्च 2026 तक सभी अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों को अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही VB-GRAMG योजना की विस्तृत जानकारी दी गई एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत स्वच्छता दीदियों से चर्चा कर उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ द्वारा निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों तथा महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका डबरी का निरीक्षण किया गया। हितग्राहियों से आजीविका डबरी से होने वाली आय के संबंध में चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सहायक अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।