जागा शासन- प्रशासन चोरी बिजली से चला रहे अवैध ईट भट्ठों पर कार्रवाही जारी अन्य अवैध ईट भट्ठा चलाने वाले हड़कम में यह अभियान जारी रहेगा
प्रेमचंद
जागा शासन- प्रशासन
चोरी बिजली से चला रहे अवैध ईट भट्ठों पर कार्रवाही जारी अन्य अवैध ईट भट्ठा चलाने वाले हड़कम में यह अभियान जारी रहेगा
बालोद/पलारीः- जिले के विकासखंड गुरूर के ग्र्रामीण क्षेत्रां में शासन - प्रशासन के सामने, पूरा आबोहवा बिगाड़कर आमजनों को दूशित वातावरण में रखकर, जानलेवा बीमारी बांटकर हरियर महतारी को काले धुओं से रंगाने वाले, पैसे कमाने में लगे पूरी खामियों से भरे अवैध ईट भट्ठा संचालकों द्वारा सभी मूलभूत सुविधा पानी, बिजली, मिट्टी, पेड़ों की चोरी कर अवैध रूप से ईट भट्ठा चलाने से हो रही आमजनों को परेशानियों को देखते हुए जनहितों के समस्या निराकरण का लक्ष्य लेकर इन अवैध ई्रट भट्ठा बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही संबंधी समाचार प्रकाशन से बिजली विभाग अपने महकमों के साथ ग्राम कोसागोंदी में चल रहे भट्ठों पर छापा की कार्यवाही किये. यहां पर श्यामलाल, टिकेश, पन्नूराम साहू, किशन, पटवारी बोधनारायण द्वारा अपने अवैध ईट भट्ठों में अवैध रूप से मिट्टी, बिजली, पानी चोरी कर इ्र्रट बनाने वालों के भट्ठों में बिजली विभाग के महकमें औचक छापा मारकर, पानी खींचने वाली एक सबर्सिबल पंप, दो टुल्लु पंप, एक पनबुड़ी मोटर पंप, बिजली वॉयर आदि को जब्ती किये. इस अचानक छापेमार के साथ सामनों की जब्तियों से इन अवैध ईट भट्ठा चलाने वालों के साथ विकासखंड मुख्यालय के गॉवों में चल रहे अवैध ईट भट्ठा चलाने वाले दहशत में है. विदित हो कि जिले के गुरूर विकासखंड अंतर्गत चारों दिशाओं में षासन- प्रशासन के ऑॅखों के सामने कइ्र्र खामियों के साथ जारी अवैध ईंट भट्टां में अवैध तरीके से मिट्टी, चोरी की बिजली और पानी का उपयोग किया जा रहा है. इन भट्ठा चलाने वालों के पास कोई स्वीकृति संबंधी कागजात नही है, सबसे बड़ी बात यह कि इन ईट भट्ठों में चोरी की बिजली, पानी, मिट्टी से ईट बना रहे है, इन अवैध ईंट भट्ठा संचालकों द्वारा सभी सरकारी, राजस्व आदि को चोरी कर अवैध ईंट भट्ठा चला रहे है. इन अवैध ईंट भट्ठा संचालकों के हौसले इतने बुलंद है कि इनके अवैध गोरखधंधा पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी छापा नही मार सकता ? अब सवाल उठता है कि विद्युत, राजस्व आदि महकमें आम, गरीब, मजदूर द्वारा अपने घर में कभी कभार हुक लगाकर बिजली का उपयोग करने वालों पर छापामारी कार्यवाही करते हुए हजारों रूपये का जुर्माना के साथ अपराध दर्ज भी करते है, जबकि इन अवैध ईंट भट्ठा चलाने वाले सभी सरकारी सामान चोरी करके लाखों, करोड़ों का धंधा करेंगे. इनके ऊपर कोई कार्यवाही नही होना मतलब साफ जाहिर है कि इन सरकारी महकमें की मिलीभगत से इन गोरखधंधा में लिप्त अवैध ईट भट्ठा चलाने वाले फल-फुल रहे है. इस अवैध धंधे से जहां ईंट भट्ठा संचालक शासन- प्रशासन से खेती- किसानी के नाम पर ट्युबवेल, बोर चलाने के लिए विद्युत कनेक्शन लिए है लेकिन इनके द्वारा अपने अवैध ईंट भट्ठा संचालन में कर रहे है. ईट व्यापारी फल फूल रहे हैं, वहीं राजस्व, विद्युत, खनिज विभाग के अधिकारियों पर भी लेनदेन से इनकार नहीं किया जा सकता. ईंट कई भट्ठों में अवैध कनेक्शन और मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है. विभाग के अधिकारी जांच करने नहीं पहुंचते जिससे भट्ठों में चोरी की मिट्टी, चोरी की बिजली, चोरी की पानी का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है. गुरूर विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्रों में अवैध रूप से ईंट भट्टा का कारोबार कई लोग कर रहे हैं. कमाई का अच्छा जरिया बन गया है जिसके कारण प्रति वर्ष लाखों रुपए का शासन को नुकसान हो रहा है,