*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से जिला MMAC के PMश्री मैदान मोहला 137 वर-वधू का हुआ सामुहिक विवाह**
*10 फरवरी को PM श्री आत्मानंद स्टेडियम मोहला में 137 जोड़ों का मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह में हुए चिन्हित*
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय/ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विवाह बंधन में बंध रहे जोड़ों को प्रदान करेंगे आशीर्वाद*
मोहला 10 फरवरी 2026
जिला मुख्यालय मोहला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है यह आयोजन प्रमुख रूप से स्वामी आत्मा नंद पीएम श्री विद्यालय परिसर के ग्राउंड में आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम प्रमुख रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग की फ्लैगशिप योजना (मुख्यमंत्री कन्या विवाह) योजना अंतर्गत 10 फरवरी 2026 को मिनी स्टेडियम, मोहला में जिले के तीनों विकासखंडों के कुल 137 जोड़ों का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया है। आयोजन में मोहला विकासखंड से 46, मानपुर से 55 तथा अंबागढ़ चौकी से 36 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंने जा रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत में सभी को आवश्यक सामग्री प्रदान की गई जिसमें कपड़े समेत विवाह में लगने वाले विभिन्न सामग्रिया सम्मिलित है।
*अतिथियों के आगमन के उपरांत निकल गई बारात*
जिला मुख्यालय मोहल्ला में विवाह कार्यक्रम में बुलाए गए अतिथियों की आगमन के उपरांत बारात निकाली गई है जिसमें 137 जोड़े वर वधु के रूप में बारात के माध्यम से मोहला नगर का भ्रमण करते हुए नजर आए जिसमें क्षेत्र के विधायक इंद्र शाह मांडवी इस विवाह के बारात के साक्षी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बारात में नगर भ्रमण करते हुए नजर आए। बारातियों के रूप में मौजूद महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न आल्हा अधिकारी एवं कर्मचारी बारातियों की ही भांति नाचते गाते हुए नजर आ रहे थे।

कार्यक्रम में सभी जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज एवं पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, वर-वधु के परिजनों तथा मीडिया/प्रेस प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति देखी गई है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जवाब देगी दी गई है ताकि सभी जोड़ों एवं उनके परिजनों को सुगम एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।

प्रदेश स्तर पर यह कार्यक्रम रायपुर सहित सभी जिलों में एक साथ आयोजित किया गया है। यह आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित मुख्य समारोह से प्रातः 12:30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग) एवं अन्य मंत्रियों समेत जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ में 6412(जिसमें MMAC जिले से 137) एवं विभिन्न जिलों में विवाह बंधन में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए व्यय का प्रावधान है। इसमें से 35 हजार रुपए का चेक वधु को उपहार स्वरूप जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया जाएगा। शेष राशि में से 7 हजार रुपए वधु-वर के श्रृंगार सामग्री—चांदी का मंगलसूत्र, बिछिया, साड़ी, कुर्ता पैजामा आदि पर व्यय किए गया तथा 8 हजार रुपए पंडाल, माइक, भोजन, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्धारित किया गया हैं।
सामूहिक विवाह आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह को गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराना, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना तथा विवाह संबंधी अनावश्यक खर्चों को कम करना है। जिला प्रशासन ने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया गया है। जिसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायत में मुनियादी भी कराई गई है।

*मुख्य अतिथियों के द्वारा बांटा गया मंगलसूत्र*
विभागीय(महिला एवं बाल विकास विभाग) अधिकारियों/ कर्केमचारियों के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कार्यक्रम जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में आमंत्रित किए गए विभिन्न जनप्रतिनिधियों के द्वारा मंगलसूत्र को वितरित कर आशीर्वाद प्रदान करते हए देखा गया है।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, इन्द्र शाह मांडवी विधायक (मोहला- मानपुर), दिलीप वर्मा (जिला अध्यक्ष भाजपा),अनिल गुप्ता (जिला महामंत्री) जिला पंचायत सदस्य तीनों ही जनपद पंचायत के प्रमुख जनप्रतिनिधि गण , गजेंद्र पुरामें (सरपंच मोहला) समेत जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधि गण , एवं प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों कि उपस्थिति देखी गई है।