बिना कोई वैध दस्तावेज के 65 लाख रुपए नगद   सहित क्रेटा कार बरामद मामला इस थाने का जानिये पूरा मामला

आर के देवांगन

बिना कोई वैध दस्तावेज के 65 लाख रुपए नगद   सहित क्रेटा कार बरामद मामला इस थाने का जानिये पूरा मामला
बिना कोई वैध दस्तावेज के 65 लाख रुपए नगद   सहित क्रेटा कार बरामद मामला इस थाने का जानिये पूरा मामला

बिना कोई वैध दस्तावेज के 65 लाख रुपए नगद   सहित क्रेटा कार बरामद मामला इस थाने का जानिये पूरा मामला

जिला पुलिस  बालोद की बड़ी कार्रवाई

क्रेटा कार से 65 लाख रुपये नकद बरामद, वाहन सहित रकम जप्त

 थाना पुरूर की वाहन चेकिंग के दौरान सतर्कता से मिली बड़ी सफलता l

बालोद जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए थाना पुरूर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से भारी मात्रा में नगद राशि 65,00,000 रुपये (पैंसठ लाख रुपये) बरामद कर वाहन सहित जप्त किया है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं सतत निगरानी के चलते की गई, जिसने जिले में हड़कंप मचा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग  अभिषेक शांडिल्य के निर्देशानुसार एवं पुलिस कप्तान बालोद  योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस  कप्तान श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर श्रीमती माया शर्मा तथा थाना  पुरूर उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्रवाही को अंजाम दिया गया
 *मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी*

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG-24-T-9998 में भारी मात्रा में नगद राशि परिवहन की जा रही है, जो कांकेर की ओर से होकर पुरूर की दिशा में आ रही है। सूचना मिलते ही थाना पुरूर पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और एनएच-30 मार्ग स्थित मरकाटोला घाट क्षेत्र में एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन की निगरानी शुरू की गई। कुछ समय पश्चात संदिग्ध क्रेटा वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें दो व्यक्ति सवार मिले।
 पूछताछ में उन्होंने अपना नाम —
अमित जैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी बालोद
लच्छू ठाकुर, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम तरौद, जिला बालोद
बताया।


तलाशी में निकले 65 लाख रुपये व 
वाहन की विधिवत तलाशी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, बैंक कर्मचारियों एवं गवाहों की उपस्थिति में ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 65 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा नगद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किंतु संबंधित व्यक्ति कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक जांच में मामला टैक्स चोरी एवं अवैध नगदी परिवहन से जुड़ा प्रतीत होने पर पुलिस ने तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए संपूर्ण नगद राशि एवं प्रयुक्त वाहन को जप्त कर लिया।

*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*

इस कार्रवाही में थाना पुरूर पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से प्रयुक्त थाना  उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू,प्रधान आरक्षक विश्वजीत मेश्राम साहू,आरक्षक पुष्कर तिवारी,
धर्मेंद्र टांडेकर,महेंद्र जैन,मनोज मेश्राम,किशोर साहू,संदीप यादव
सहित समस्त पुलिस स्टाफ की सक्रियता एवं सजगता सराहनीय रही।

*अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त नजर*:-

बालोद पुलिस द्वारा लगातार अवैध कारोबार, संदिग्ध गतिविधियों एवं टैक्स चोरी जैसे मामलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु बालोद पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।