*नव पदस्थ जिला कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र के विकास कार्यों का किया निरीक्षण**

*नव पदस्थ जिला कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र के विकास कार्यों का किया निरीक्षण**

*जिले के विकास में सबकी भागीदारी जरूरी- कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम*

*शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य*

       मोहला,

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर तनुजा सलाम ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर परिचय प्राप्त किया तथा विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।   

    

          कलेक्टर तनुजा सलाम ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए टीम वर्क महत्वपूर्ण है। जिले के विकास एवं शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आपसी विभागीय समन्वय एवं सहभागिता आवश्यक है। इसके लिए सभी अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए अपेक्षानुरूप बेहतर कार्य सुनिश्चित करना होगा।

उन्होंने कहा कि जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं खेल के साथ-साथ अधोसंरचना विकास भी महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा प्रमुख उद्देश्य एवं कर्तव्य होना चाहिए।

*- अधोसंरचना विकास कार्यों का किया निरीक्षण, तेजी लाने के दिए निर्देश*

कलेक्टर सुश्री तनुजा सलाम ने जिले में चल रहे विभिन्न अधोसंरचना विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन जिला अस्पताल, संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस एवं पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने जिला अस्पताल के निर्माणाधीन भवन के नक्शे का अवलोकन करते हुए कार्य की समय-सीमा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसुविधा की दृष्टि से जिला अस्पताल अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासनिक सुदृढ़ता एवं बेहतर कार्य-व्यवस्था के लिए निर्माण कार्य में गति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुश्री सलाम ने सर्किट हाउस एवं पीडब्ल्यूडी कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।