जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहूंगी —  नेहा बाबा वर्मा, सभापति नगर पंचायत पाटन

प्रेमचंद

जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहूंगी —  नेहा बाबा वर्मा, सभापति नगर पंचायत पाटन

जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहूंगी —  नेहा बाबा वर्मा, सभापति नगर पंचायत पाट

पाटन, दुर्ग।

माननीय मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी के आदेशानुसार “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में सभापति  नेहा बाबा वर्मा ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों से संबंधित आवेदन निर्धारित तिथियों में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।

शिविर का समय: प्रतिदिन प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक

शिविर का क्रमवार कार्यक्रम निम्नानुसार है—

क्रमांक 1.

शिविर दिनांक: 05.05.2026

शिविर स्थल का नाम: वार्ड क्र. 09, कार्यालय नगर पंचायत पाटन

संबंधित वार्ड क्रमांक: 03, 08, 09, 10, 11, 12

क्रमांक 2.

शिविर दिनांक: 15.05.2026

शिविर स्थल का नाम: वार्ड क्र. 04, देवांगन समाज भवन

संबंधित वार्ड क्रमांक: 01, 02, 04, 05, 06

क्रमांक 3.

शिविर दिनांक: 23.05.2026

शिविर स्थल का नाम: वार्ड cr. 15, खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन, अटारी

संबंधित वार्ड क्रमांक: 07, 13, 14, 15

सभापति  नेहा बाबा वर्मा ने बताया कि यह शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं प्रत्येक शिविर दिवस पर उपस्थित रहकर नागरिकों की समस्याएं सुनेंगी तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी।

उक्त जनसमस्या निवारण शिविर के सुचारू संचालन हेतु श्री प्रवीण कुमार साहू, उप अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो शिविर की समस्त व्यवस्थाओं का समन्वय एवं संचालन सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यदि किसी नागरिक को आवेदन तैयार करने, मार्गदर्शन प्राप्त करने अथवा जानकारी लेने में किसी प्रकार की असुविधा हो, तो वे दिनांक 05.05.2026 के पूर्व उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं, जिससे आवेदन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाकर शीघ्र निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जा सके।

सभापति ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं एवं सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें, जिससे नगर में पारदर्शी एवं जनउत्तरदायी प्रशासन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

( नेहा बाबा वर्मा)

सभापति, नगर पंचायत पाटन

एवं पार्षद, वार्ड क्रमांक 04 (अखरा)

जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)

संपर्क: 9907930302, 8839297750