सूखे नशे के विरुद्ध बीजापुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

प्रेमचंद

 सूखे नशे के विरुद्ध बीजापुर पुलिस की सख्त कार्यवाही

सूखे नशे के विरुद्ध बीजापुर पुलिस की कार्यवाही, फरार आरोपी गिरफ्तार

  सूखे नशे के विरुद्ध बीजापुर पुलिस की सख्त कार्यवाही*

 *एक माह से फरार मुख्य आरोपी को दबिश देकर किया गया गिरफ्तार*

 कोतवाली पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए करीब एक माह पूर्व पंजीबद्ध मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।

 आरोपी द्वारा कारवॉश सेंटर की आड़ में सूखे नशे का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। पूर्व में की गई कार्यवाही के दौरान उक्त कारवॉश सेंटर से गोली, कैप्सूल एवं थिनर जैसी नशे की सामग्रियां बरामद की गई थीं।

 प्रकरण में आरोपी आकाश ठाकुर के सहयोगी धर्मेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को जिला दंतेवाड़ा से गिरफ्तार किया गया।

 आरोपी के अन्य सहयोगियों एवं पूरे नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच जारी है तथा उनके कच्चा-चिट्ठा खंगाला जा रहा है।

 बीजापुर पुलिस द्वारा सूखे नशे के विरुद्ध पिछले कुछ महीनों में लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की गई हैं एवं कई व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

 इस प्रकार के अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।बीजापुर पुलिस – नशा मुक्त समाज की ओर एक सशक्त कदम*