1 अगस्त को आईसेक्ट कंप्यूटर एजुकेशन, देवरी बंगला में नि:शुल्क रोजगार मेला
आर के देवांगन
1 अगस्त को आईसेक्ट कंप्यूटर एजुकेशन, देवरी बंगला में नि:शुल्क रोजगार मेला
छत्तीसगढ़|देवरी। आईसेक्ट कंप्यूटर एजुकेशन, देवरी बंगला अपने 25वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में आईसेक्ट–एनएसडीसी के तत्वावधान तथा रीजनल ऑफिस, भिलाई एवं राज्य कार्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में 1 अगस्त 2026 (शनिवार) को प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नि:शुल्क रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है।
आईसेक्ट कंप्यूटर एजुकेशन, देवरी के संचालक भरत देवांगन ने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः नि:शुल्क होगा, जिसमें 300 से अधिक रिक्त पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 15 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी।
रोजगार मेले में कंप्यूटर ऑपरेटर, टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल जॉब, मेडिकल सेक्टर, सिक्योरिटी गार्ड, ऑफिस असिस्टेंट, फील्ड वर्क, बैंकिंग एवं अन्य विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे।
इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक (Graduate) एवं स्नातकोत्तर (Post Graduate) योग्यता रखने वाले युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं। आईसेक्ट के भूतपूर्व एवं वर्तमान विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य इच्छुक अभ्यर्थी भी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
श्री देवांगन ने बताया कि ग्रामीण अंचल के बेरोजगार युवाओं को उनके क्षेत्र के निकट ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इससे युवाओं को बड़े शहरों में रोजगार की तलाश में भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा उन्हें विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे साक्षात्कार का अवसर मिलेगा।
उन्होंने क्षेत्र के सभी शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे अपने बायोडाटा, आधार कार्ड एवं पासपोर्ट आकार फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ।