*22 वर्षीय युवक ने जमीन खरीदी-बिक्री को लेकर 3.50हजार की धोखाधड़ी*
सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3.50 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल
मोहला थाना क्षेत्र से कि गई गिरफ्तारी
मोहला
बसंतपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल को राजनांदगांव बसंतपुर थाना पुलिसकर्मियों ने मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी से जप्त करने की कार्यवाही की है। जिसमें बताया गया कि सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3,50,000 रूपये की ठगी पुुणे कीजानकारी लिखित रूपस शिकायत केे माध्यम से दर्जज कराई गई थी। जिसके बाद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एसपी साईन 125 मोटर साइकिल एवं ओप्पो मोबाइल जब्त किया गया है। आरोपी ने प्रार्थी से विश्वास में लेकर हड़पे थे 3.50 लाख रूपये ।

गिरफ्तार आरोपी- दुर्गेश कुमार यादव
पिता – अर्जुन सिंह यादव
उम्र – 22 वर्ष
निवासी – ग्राम मानाटोला, थाना मोहला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी तरुण निषाद, निवासी ग्राम धामनसरा, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में आरोपी दुर्गेश यादव अपने मौसा के घर ग्राम धामनसरा में जमीन की खरीद-फरोख्त का कार्य करता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय एवं मित्रता हुई।
आरोपी ने अपने मोबाइल में जमीन की तस्वीरें दिखाकर प्रार्थी को सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा दिया तथा जमीन की कीमत 3,50,000 रूपये बताई। आरोपी ने विभिन्न किश्तों में फोन के माध्यम से कुल 3,50,000 रूपये प्राप्त कर लिए, लेकिन न तो जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। इस प्रकार आरोपी ने छलपूर्वक प्रार्थी से 3.50 लाख रूपये की धोखाधड़ी की।
प्रकरण में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 301/2026, धारा 420 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस कार्रवाई
आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एसपी-125 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-08-AY-3881) एवं ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में *जेल भेजा*दिया गया।