*खडगांव थाना क्षेत्र ग्राम सिवनी में 27 वर्षी पत्नी ने की पति की हत्या*
*शराब के नशे में रोज मारपीट करने वाले पति से छुटकारा पाने के लिए उतारा मौत के घाट*
मोहला//18 नवम्बर 2026//
17-11-2026 को सुबह लगभग 07:00 बजे जांगय बाई पति स्व. चमर सिंह उम्र 65 साल ग्राम सिवनी बाजोपारा थाना खड़गांव थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरी बहु मालती बाई पुरामें ने गांव के मामा दलसू राम मण्डावी के मोबाईल फोन से मेरी बेटी-दामाद सुरेश कुमार कुंजाम को फोन कर बताई कि रात्रि में मेरा पति कारजू राम शराब पीकर घर आया और मेरे साथ वाद-विवाद कर मारपीट किया।
जांगय बाई द्वारा बताया गया कि उसका बेटा कारजू राम पूर्व में भी शराब पीकर मारपीट करता था। दिनांक 16-11-2026 की रात्रि में भी कारजू राम शराब के नशे में मारपीट कर रहा था, जिससे गुस्से में आकर उसकी पत्नी मालती बाई ने घर में रखी कुल्हाड़ी से अपने पति कारजू राम पुरामें के चेहरे, गर्दन एवं सीना में मारकर चोट पहुंचाई, जिससे कारजू राम पुरामें की मृत्यु हो गई।
घटना की जानकारी होने पर जांगय बाई अपनी बेटी-दामाद के साथ घर आकर देखी तो उसका बेटा कारजू राम पुरामें घर के परछी में खाट के ऊपर मृत अवस्था में पड़ा था तथा दीवाल के ऊपर खून के छींटे थे एवं खाट के नीचे एक कुल्हाड़ी पड़ी थी, जिसमें खून लगा हुआ था।
जिसकी रिपोर्ट पर थाना खड़गांव में *अपराध क्रमांक 89/26 धारा - 103(1) बीएनएस* कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी खड़गांव निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर घटना स्थल रवाना होकर मृतक की पत्नी मालती बाई पुरामें पति कारजू राम पुरामें उम्र 27 साल ग्राम सिवनी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना दिनांक समय को घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपिया का मेमोरेण्डम कथन गवाहों के समक्ष लिया गया।
घटना स्थल से प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त किया गया। घटना स्थल का सादी मिट्टी एवं खूनालुता मिट्टी को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपिया द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत् दिनांक 18.11.2026 को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दिया गया है। आरोपिया को मामला अजामनती होने से अभिरक्षा में लेकर दुर्ग जेल में दाखिल किया गया है।