ब्रेकिंग : CGPSC सिविल सेवा भर्ती का इंटरव्यू किया स्थगित...इस दिन से शुरू होने वाला था इंटरव्यू......

संपादक आर के देवांगन

रायपुर। सीजीपीएससी सिविल सेवा भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सीजीपीएससी सिविल सेवा भर्ती का इंटरव्यू स्थगित कर दिया गया है। 242 पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू कल से शुरू होने वाला था। लेकिन PSC की तरफ से अधिसूचना जारी कर इंटरव्यूज को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कल ही देर शाम राज्य सरकार ने रीता शांडिल्य को पीएससी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

माना जा रहा है कि नये अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही ये फैसला लिया गया है। इंटरव्यू के लिए नए सिरे से किया जायेगा बोर्ड का गठन किया जायेगा।