नगर पंचायत गुंडरदेही में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया

R K DEWANGAN

गुंडरदेही// आज नगर पंचायत गुंडरदेही में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया यह जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 26.07.2024  से 06.08.2024 तक नगर के अलग अलग सामुदायिक भवनों में किया जाएगा जिसमें आज वार्ड क्रमांक 3 के कलामंच में  इस शिविर का आयोजन हुआ जहां कुल 35 आवेदन प्राप्त किया जिसमें से पांच आवेदन का निराकरण तुरंत ही किया गया इस शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष रानू हेमंत सोनकर, भाजपा नेता प्रमोद जैन ,पार्षद शंकर यादव एवं संतोष नेताम ,नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी ,नगर पंचायत के सीएमओ,एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।भाजपा नेता प्रमोद जैन जी ने बताया कि हमारे छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार एवम  नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी के द्वारा यह अच्छी पहल की गई है जिसे समस्या निवारण पखवाड़ा के रूप में हर जगहों  पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे नगर के सभी लोगो को लाभ मिलेगा ।आज के इस शिविर में में कुछ विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं थे उन्होंने कलेक्टर से एवं शासन स्तर पर बात करके अधिकारियों से बात की है उन्होंने बताया कि आने वाले समय में सभी शिविरो में अधिकारी मौजूद रहेंगे और  समस्याओं का निराकरण करेंगे। जैन जी ने नगर के सभी लोगों से कहा है कि जिसको  भी समस्याएं है वो इस  जन समस्या निवारण शिविर में आवेदन देकर अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं।