दल्लीराजहरा में इस बार बनेगी आवास और महतारी वंदन का लाभ देने वाली भाजपा की सरकार
युवा भाजपा पार्षद प्रत्याशी संजीव सिंह (संटू) समर्थकों के साथ कर रहे प्रचार प्रसार
दल्लीराजहरा:–भारतीय जनता पार्टी ने नगरी निकाय चुनाव को लेकर कमर कस ली है। भारतीय जनता पार्टी ने विश्वास जताते हुए नगर पालिका दल्लीराजहरा अध्यक्ष पद के लिए तोरण लाल साहू और वार्ड क्रमांक 04 से युवा संजीव सिंह (संटू) को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। संजीव सिंह अपने समर्थकों के साथ लगातार वार्ड व नगर भ्रमण करके केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं को लोगों को बता रहे है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत करने अपील कर रहे है।
भाजपा का अध्यक्ष, पार्षद इसलिए चुनना चाहिए
क्योंकि
1) डबल इंजन की सरकार राज्य में बैठी है।
2) शहर का विकास तीन गुना होगा।
3) प्रदेश सरकार फण्ड दिल खोलकर देगी।
4) आवास योजना व महतारी वंदन योजना का लाभ देने वाली सरकार
5) आपने कांग्रेस का कार्यकाल देखा जिसमे भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं था, अब विकास वाली सरकार को मौका दीजिए।
6) बीजेपी के नए अध्यक्ष, पार्षद अपना सम्पूर्ण समय नगर में देंगे