लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ के संकल्प के साथ अर्जुन्दा में हुआ ‘राष्ट्र चेतना संवाद’।
प्रेमचंद
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ के संकल्प के साथ अर्जुन्दा में हुआ ‘राष्ट्र चेतना संवाद’।
अर्जुन्दा- लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रहित के विषयों पर जनसंवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर अर्जुन्दा में एक भव्य ‘राष्ट्र चेतना संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन का मुख्य संदेश ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता भगाओ’ रखा गया, जिसके माध्यम से मंच से लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की आवाज बुलंद की गई।
29 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शिरीष अग्रवाल सामाजिक कार्यकर्ता,शिव कुमार साहू सामाजिक कार्यकर्ता,यशवंत चौबे, मंगल सिंह चौहान गायत्री परिवार से, योगेश्वर साहू पूर्व सैनिक, डॉ रघुवीर चंद्राकर सेवा निवृत्त स्वास्थ्यकर्मी, यशवंत ताराम सेवा निवृत्त अधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और सामाजिक विचारधारा के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान राष्ट्र निर्माण, लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक एकता और नागरिक जागरूकता जैसे गंभीर व समसामयिक विषयों को केंद्र में रखकर व्यापक चर्चा की गई।
*जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने रखी प्रस्तावना:*
कार्यक्रम की शुरुआत में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने विषय की प्रस्तावना रखी। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिदृश्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखना और समाज को अराजक तत्वों व शक्तियों से सचेत करना बेहद जरूरी हो गया है। श्री देशमुख ने रेखांकित किया कि यह संवाद किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाज में लोकतांत्रिक चेतना को जगाने के लिए एक सामूहिक प्रयास है। उनकी इस प्रभावशली प्रस्तावना ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
*बुद्धजीवियों द्वारा संवाद कार्यक्रम में विपक्ष द्वारा वोट चोरी के दुष्प्रचार किए जाने को लेकर वक्ताओं से सवाल और मन में उपजे आशंका को लेकर तर्क वितर्क किया।*
*मुख्य वक्ता शिरीष अग्रवाल ने रखे विचार।*
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिरीष अग्रवाल ने अपने संबोधन में लोकतंत्र की मूल भावना को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वस्थ लोकतंत्र में अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। समाज में बढ़ती वैचारिक दूरी को पाटने के लिए संवाद ही एकमात्र प्रभावी माध्यम है। श्री अग्रवाल ने युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि वे संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक चेतना जगाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।विपक्ष द्वारा वोट चोरी का भ्रामक प्रचार को हार की हताशा बताते हुवे बुद्धजीवियों की तरफ से पूछे गए सवालों का तथ्यात्मक विषय रखते हुवे जवाब दिया।
*संत रविदास सम्मान से अलंकृत जगदीश देशमुख को किया अंग वस्त्र भेंट।*
आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक पसमसरता/साहित्य/काव्य के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य शासन संत रविदास सम्मान से अलंकृत जगदीश देशमुख को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के उपाध्यक्ष नरेश यदु भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
संत रविदास सम्मान से सम्मानित श्री देशमुख ने भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम नागरिकों की भूमिका को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति हर नागरिक की एक बड़ी जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे आयोजन समाज में वैचारिक जागरूकता लाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आम जनता को खुलकर चर्चा करने का एक बेहतरीन माध्यम बनते हैं।
गुंडरदेही विधानसभा स्तरीय इस ‘राष्ट्र चेतना संवाद’ ने क्षेत्र में लोकतांत्रिक चेतना और सामाजिक सरोकारों को लेकर एक सार्थक पहल का संदेश दिया है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग व जागरूक रहने का सामूहिक आह्वान किया।"सांस्कृतिक एवं वैचारिक आदान-प्रदान के इस मंच पर पहुंचे सभी मुख्य अतिथियों एवं प्रबुद्ध बुद्धजीवियों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें पवित्र ग्रंथ मानस की प्रति भेंट स्वरूप प्रदान की गई। इस पावन भेंट के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ।"कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने किया कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम प्रभारी ठाकुर राम चंद्राकर ने किया।