*संविधान दिवस पर शासकीय नवीन महाविद्यालय औंधी में संगोष्ठी एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का किया गया आयोजन*
औंधी--//27नवंबर2026//
शासकीय नवीन महाविद्यालय औंधी मे संविधान दिवस के अवसर पर एक विशेष संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार सोनी ने की।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार सोनी ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के प्रति समर्पण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रवाद के महत्व पर विस्तृत एवं तार्किक व्याख्यान दिया। उन्होंने संविधान के मूल्यों को दैनिक जीवन में आत्मसात करने और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. वंदना डंढौरे, चैनदास घृतलहरे तथा अतिथि शिक्षक डॉ. राहुल, देवब्रत घोष, संजय पैकरा, ओम प्रकाश चिरामे, इंद्रजीत यादव, अशोक पटेल और शैलेश कुमार उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और संविधान से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं व विचार साझा किए, जिनका प्राचार्य महोदय द्वारा व शिक्षकों के द्वारा अभिभाषण से समाधान किया गया। इसके पश्चात सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ ली। साथ ही साथ कार्यक्रम का समापन के समय राष्ट्रगान का गायन कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।