*पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न थाना प्रभारी की ली बैठक ,शांतिपूर्ण एवं खुशहाली से मनाए होली का त्यौहार*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला पुलिस कार्यालय में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित
होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील
जिले के सभी थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक तैयारियां पूर्ण
मोहला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय मोहला में बैठक का आयोजन कियागया था बैठक का प्रमुख विषय होली पर्व रहा।
रंग-गुलाल के इस त्योहर को देखते हुए यह बैठक पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई है। जिसका प्रमुख उद्देश्य क्षेत्रक लोग खुशहाली एवं हर्षोल्लास के साथ क्षेत्रवासी त्यौंहार मनाए। उक्त बैठक में पुलिस प्रशासन का प्रशासनिक अमला जिसमें अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी ताजेश्वर दीवान, अनुविभागीय अधिकारी मानपुर विनोद मिंज साइबर सेल प्रभारी राजीव तिवारी,रक्षित निरीक्षक भुनेश्वर कश्यप, जिला विशेष शाखा प्रभारी शंकर बर्वे की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान होली पर्व को शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। रंग-गुलाल खेलते समय किसी पर जबरन रंग न लगाने, नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा आपसी विवादों से बचने की समझाइश दी गई। सभी नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।
जिला पुलिस द्वारा पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सतत पेट्रोलिंग एवं निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि आमजन सुरक्षित एवं निर्भीक होकर त्यौहार मना सकें।