*ग्राम डूमरटोला में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष रही उपस्थित**

*ग्राम डूमरटोला में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष रही उपस्थित**

# डुमरटोला में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन-जागरूकता शिविर आयोजित, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं नम्रता सिंह

मोहला//28 नवंबर 2026//

मोहला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरटोला में विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं जन-जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा आयुष चिकित्सा पद्धति को अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

अपने संबोधन में नम्रता सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा हमारी प्राचीन भारतीय चिकित्सा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाकर हम स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे सकते हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से अपील की कि वे ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार एवं समाज को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान नम्रता सिंह ने स्वास्थ्य शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष चिकित्सा सुविधाओं एवं जनसामान्य को दी जा रही जानकारी का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं शिविर में उपस्थित संबंधित अधिकारियों तथा स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आम नागरिकों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के महत्व पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण, दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक या भौगोलिक परिस्थितियों के कारण कोई भी व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनजागरूकता और सामुदायिक सहभागिता बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला न केवल लोगों को चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें अपनी दिनचर्या, खानपान और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा भी देते हैं।

उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं सहयोगियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता आवश्यक है। ग्रामीण अंचलों में इस तरह के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि शासन की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।