स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 157 वॉं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान जगन्नाथ मंदिर भिलाई नगर में चल

प्रेमचंद

स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 157 वॉं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान  जगन्नाथ मंदिर भिलाई नगर में चल
स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 157 वॉं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान  जगन्नाथ मंदिर भिलाई नगर में चल

*स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति का 157 वॉं स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान  जगन्नाथ मंदिर भिलाई नगर में चल।

। हरा भरा,स्वच्छ धरा के उद्देश्य को लेकर स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ की टीम द्वारा परम पूज्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख एवं संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल के मार्गदर्शन में लगातार 157 वें सप्ताह पर  जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 06, भिलाई नगर में स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति की टीम द्वारा झिल्ली,कागज, खाद्य पदार्थ के रेपर, प्लास्टिक चम्मच,केले,संतरे के छिलके, पानी पाउच, पानी प्लास्टिक बाटल, गुटखा पाउच आदि को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर डंप किया गया। जगन्नाथ मंदिर में आए लोगों को कचरा इधर उधर न फेंक कर मंदिर द्वारा निर्धारित स्थान में डालने के लिए जागरूक किया एवं मंदिर परिसर में आए श्रद्धालुओं को बैनर,नारे, स्लोगन, कविता के माध्यम से मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। को कचरा डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल ने बताया कि मंदिर परिसर में मंदिर समिति द्वारा नित्य साफ-सफाई की जाती है अतः आम नागरिक का भी कर्तव्य है कि वे कचरा इधर उधर न फेंक डस्टबिन में कचरा डालें जिससे गंदगी नहीं पसरेगी। क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। "स्वच्छ धरा पर चल, होगा हर समस्या हल"।

 स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ के परम पूज्य गुरुदेव सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य  बिरेंद्र कुमार देशमुख ने बताया स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति, छत्तीसगढ़ टीम जागरूकता अभियान चलाकर स्वयं कचरा , गंदगी उठाकर स्वच्छता कर समाज को इसके लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है।आप सभी इस पर अमल कर अपने अपने आसपास स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर और लोगों को जागरूक करने का काम करें।"खुले में न शौच करें,न करने दें,न करवाएं" स्वच्छता अपनाएं। स्वच्छ धरा वेलफेयर समिति छत्तीसगढ़ से किसी भी जगह के लोग जुड़कर कार्य करने के लिए मोबाइल नंबर 7879558764 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नवनीत कुमार हरदेल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या  निकिता शिंगणे,  श्वेता जैन,  सरोज टहनगुरिया,चितरंजन दुर्गा देशमुख,महेंद्र यादव, कार्तिक राम चंद्राकर, विजय कुमार सिंह,विमल टहनगुरिया शामिल हुए।