*औंधी तहसील क्षेत्र में मनाया गया बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती*
औंधी --// क्षेत्रिय बौद्ध समाज औंधी बोडेगांव ,पालेभट्टी, गौतमपुर,नवागांव, गट्टेपायली के बैनर तले आज विश्व रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135 वी जयंती बस स्टैंड आम्बेडकर चौंक औंधी में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया सर्वप्रथम क्षेत्रीय बौद्ध समाज के उपासक व उपासिकाओ के द्वारा सैकड़ों की संख्या में पालेभट्टी से रैली प्रारंभ होकर डीजे की धुन पर नाचते गाते जय भीम के जयकारो एवं नारों के साथ नील ध्वज लहराते रैली आगे बढी जब तक सुरज चाँद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा एवं विशाल रैली आगे बढ़ कर बौद्ध बिहार औंधी से होते हुए

आम्बेडकर चौक पर पहुचीं पश्चात् कार्य क्रम के अतिथियों के द्वारा डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के तैल चित्र पर पुजा अर्चना की गई पश्चात कार्य क्रम के मुख्य अतिथि भोजेश शाह मंडावी जिला उपाध्यक्ष जिला मोहला मानपुर अ चौकी के द्वारा माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात विशेष अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया पश्चात् सामुहिक रुप से त्रिशरण पंचशील पाठ का गाथा पढा गया कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के कार्य शैली को याद करते विचारों को कतार बद्ध अपने मधुर वाणी से विचार व्यक्त किए डॉ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने जीवन में अनेक कठिनाई और संघर्षों का सामना करते हुए समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य किया है संविधान के बदौलत ही एक किसान का बेटा विधायक, कलेक्टर ,बन रहा है उन्होंने शिक्षा सगंठन, और संघर्ष के महत्व पर भी प्रकाश डाला कार्य क्रम में उपस्थित विशेष अतिथियों का नाम मुनेश्वर बोरकर गडचिरोली , विनय बाम्बोडे अधिवक्ता गडचिरोली ( महाराष्ट्र,) , धनराज बाम्बोडे क्षेत्रीय बौद्ध समाज औंधी, पुष्पा आत्राम जनपद सदस्य मानपुर, हरिराम जुनघरे सर्कल अध्यक्ष हल्बा समाज औंधी संगीता सिंह उपसरपंच ग्राम पंचायत औंधी, द्रोपती मंडावी ,

राजु ठाकुर, जटा शंकर मिश्रा मंडल महामंत्री औंधी, मनोरंजन मंडल, नकुल बेसरा अन्तागढ , प्रतोष ,समर समदार, जयदेव बाला, विपुल विश्वास, राजेश मेश्राम अनुसुचित जाति भाजपा जिला अध्यक्ष, कोमराज रामटेके पंचशील बौद्ध समाज अध्यक्ष औंधी महेन्द्र शेंडे, सत्यवान वाकडे सचिव गोपाल बारसागढे , परसराम मेश्राम ,राहुल बोरकर,कमलेश वाकडे, गुलाब शेन्डे , संजय शेन्डे , बौद्ध समाज महिला म़डल अध्यक्ष शोभा बाई टटवाडे , सारदा शेन्डे, माया रामटेके, पुनम टेम्भुरकर, एवं बौद्ध समाज के उपासक व उपासिका उपस्थित रहे