*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

आर के देवांगन

*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना-रायपुर में सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण*

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण।

 जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी से ड्यूटी करने की अपील।

समारोह में अधिकारी-कर्मचारी एवं व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी के जवान रहे उपस्थित।

 माना, रायपुर (छत्तीसगढ़):स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर में राष्ट्रीय पर्व का गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक “वन्दे मातरम्” गायन से हुई। इसके पश्चात सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद सशस्त्र गार्ड द्वारा ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस दौरान सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण कर अपने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन की प्रेरणा दी।

सेनानी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी मे पूर्वजों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता की इस अमूल्य विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने जवानों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ करने तथा राष्ट्र की सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने की अपील की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सहायक सेनानी श्री निशांत शर्मा, श्री जावेद अहमद अंसारी, श्री बिसेलाल साहू, श्री दिनेश सिंह सहित सेनानी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं व्हीआईपी सुरक्षा वाहिनी माना के जवान उपस्थित रहे।