*सफल छात्रों ने जड़ा इतिहास मोहला में परीक्षा परिणाम घोषित*

*सफल छात्रों ने जड़ा इतिहास मोहला में परीक्षा परिणाम घोषित*

*“डी.एन.टी. पब्लिक स्कूल में सफलता की गूंजी कामयाबी की कहानी*

मोहला

डी एन टी पब्लिक स्कूल के लिए आज गर्व का दिन है, खुशी और भावनाओं से भरा हुआ रहा, जब शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जैसे ही परिणाम सामने आए, पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और मुस्कुराहटों की लहर दौड़ गई।

इस वर्ष भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास ही सबसे बड़ा हथियार है।

विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परिणाम में प्रत्येक कक्षा के टॉप 3 विद्यार्थियों के नाम दर्शित किए गए हैं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस वर्ष नर्सरी के बच्चों से लेकर उच्च कक्षाओं तक, सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नर्सरी “ए” में विहर्स ने प्रथम, मोनिशा ने द्वितीय और वैदिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं नर्सरी “बी” में विधि ने प्रथम, हसीना ने द्वितीय तथा दृष्टा और पूर्वी ने तृतीय स्थान हासिल किया। केजी-1 “ए” में दर्श प्रथम, आतिफ रज़ा द्वितीय और मयंक तृतीय रहे, जबकि केजी-1 “बी” में साधना ने प्रथम, तोशिका ने द्वितीय और सूर्यांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। केजी-2 “ए” में दीक्षा ने प्रथम, लोव्यांश ने द्वितीय तथा अनव, लावण्या और अयान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक कक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा पहली “ए” में अक्शा प्रथम, अलीफा द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं, जबकि कक्षा पहली “बी” में प्रयुषी ने प्रथम, रिद्धिमा और प्रियांशी ने द्वितीय तथा वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी “ए” में गौरांश प्रथम, अनायरा और रागिनी द्वितीय रहे, वहीं कक्षा दूसरी “बी” में पुरब ने प्रथम, हर्ष ने द्वितीय और सिद्धि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा तीसरी में लावण्या प्रथम, आदित्य द्वितीय और विवान तृतीय रहे, जबकि कक्षा चौथी में प्राची प्रथम, भानसी द्वितीय और रिया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा छठवीं में पुष्पप्रिया ने प्रथम, जागृति ने द्वितीय और श्रेयांशुदास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में प्रगति प्रथम, अंशिका द्वितीय और माधुरी तृतीय रहीं, वहीं कक्षा नौवीं में पल्लवी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय और एकता ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बीना तिवारी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का सच्चा प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।

आज का यह परिणाम केवल अंकों की सूची नहीं, बल्कि हर उस विद्यार्थी के संघर्ष, समर्पण और सपनों की कहानी है जिसने अपनी मेहनत से सफलता को हासिल किया।