*जिला MMAC में मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश,5 आरोपी किए गए गिरफ्तार*
*जिले में मोबाइल टावर बैटरी चोरी के मामलों का खुलासा- 04 थानों में दर्ज प्रकरणों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।*
*अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई बैटरी चोरी की घटनाओं में आरोपी गिरफ्तार।*
मोहला
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के अंतर्गत अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मोबाइल टावरों से बैटरी चोरी होने संबंधी कुल 04 प्रकरण दर्ज किए गए थे। अज्ञात आरोपियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लगे जियो टावरों से बड़ी संख्या में बैटरियां किमती करीबन 11,70,000 रूपये चोरी की गई थीं।

घटनाओं के संबंध में संबंधित आवेदकों द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिनका विवरण कुछ इस प्रकार देखा गया है।
*थाना मानपुर -दिनांक 12.04.2026
*थाना खड़गांव - दिनांक 13.04.2026
*थाना औंधी - दिनांक 14.04.2026
*थाना कोहका - दिनांक 14.04.2026
जिला MMAC के थाना प्रभारियों द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना कोहका एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं टावर लोकेशन का तकनीकी एनालिसिस कर आरोपियों की पतासाजी किया गया। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन करने पर पिकअप वाहन क्रमांक-CG24W9361 का फुटेज प्राप्त होने पर उसके डाला में दिए गए मोबाइल नंबर की तस्वीर कर आरोपी वाहन चालक माखन तुमरेटी निवासी दल्ली राजहरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिससे पता चला कि आरोपी देवराज बघेल निवासी दल्ली राजहरा के द्वारा जिओ कंपनी में काम करने वाले हेमंत सिन्हा निवासी कोरमटोला एवं भूपेंद्र रंगारी निवासी कोरमटोला के द्वारा टावर का लोकेशन बता कर जिओ टावर के बैटरी को चोरी करने की घटना कारित किया गया तथा चोरी की बैटरी को पिकअप वहां क्रमांक- CG24W9361 में लोड कर भानु प्रतापपुर जिला कांकेर के कबाड़ी वीरेंद्र नेताम के यहां विक्रय किया गया है तथा सभी को विरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं देवराज बघेल से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि चोरी करने के बाद बैटरी को कहडाबरी के जंगल में छुपकर रखना बताया और समय समय पर चोरी की बैटरी को भानुप्रतापपुर के कबाड़ी वीरेंद्र नेताम के पास बेचना बताए और कुछ बैटरी अभी भी कहडाबरी के जंगल में ही होना बताए जो देवराज बघेल के निशानदेही पर 93 नग बैटरी किमती करीबन 3,20,000 रूपये बरामद किया गया। तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त डिजायर कार वाहन क्रमांक -CG08AF2151 को आरोपी देवराज बघेल से किमती करीबन 4,00,000 रूपये, पिकअप वाहन क्रमांक- CG24W9361 को आरोपी माखन तुमरेटी से किमती करीबन 3,30,000 रूपयें, कबाड़ी विरेन्द्र नेताम के द्वारा चोरी के बैटरी से प्राप्त रूपये नगदी 30,000 रूपये तथा 04 नग एन्डराईड मोबाईल व 01 नग की-पेड मोबाईल किमती करीबन 41,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपियों से जुमला किमती 11,21,000 रूपये जप्त किया गया।

*"आरोपियों का विवरण"*
(1) हेमंत कुमार सिन्हा पिता श्री ढाल सिंह सिन्हा उम्र 22 साल साकिन कोर्रामटोला, थाना- मोहला।
(2) भूपेंद्र रंगारी पिता स्वर्गीय श्री गौतम रंगारी उम्र 23 साल साकिन कोर्रामटोला, थाना- मोहला।
(3) माखन तुमरेटी पिता स्वर्गीय श्री अनंदी तुमरेटी उम्र 45 साल निवासी दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 1, थाना:-दल्ली राजहरा जिला बालोद।
(4) वीरेंद्र नेताम पिता श्री मुंडा राम नेताम उम्र 32 साल निवासी भानुप्रतापपुर थानाः- भानुप्रतापपुर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।
(5) देवराज बघेल पिता गजराज बघेल उम्र 30 साल निवासी दल्ली राजहरा, थानाः दल्ली राजहरा जिला बालोद। के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर सभी आरोपियों को दिनांक 15.4.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिन्हें माननीय न्यायालय अं चौकी के समक्ष प्रस्तुत किया गया।