*बिरसामुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए जिला MMAC के शिक्षक प्रवीण सिंह*

*बिरसामुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित हुए जिला MMAC के शिक्षक प्रवीण सिंह*

बिरसामुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 रायपुर के चंपारण में किया गया आयोजित

जिला मोहला मानपुरअबागढ़ चौकी ( माध्यमिक शाला वागिनसुर) के शिक्षक प्रवीण सिंह।।

मोहला

मिली जानकारीक अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर क्षेत्र के अतर्गत चंपारण में शिक्षा सागर फन्डेशन द्वारा बिरसा मुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन  (चंपारण राजिम) में दिनांक 04/06/2026 को आयोजित किया गया। जिसमें देश के 18 राज्यों के शताधिक शिक्षक/शिक्षीकाओ को सम्मानित किया गया। शिक्षा सागर फन्डेशन के पदाधिकारीयों, DMC गरियाबंद, छ.ग. एवं तमिलनाडु के राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षकों की गरिमामई उपस्थिति में शास.पूर्व मा.शाला वागिनसुर, संकुल मोहला 1, विकासखण्ड मोहला, जिला - MMAC में कार्यरत शिक्षक प्रवीण सिंह को उनके बच्चों के प्रति समर्पण, डिजिटल माध्यम से अध्यापन, पूर्व प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थियों के चयन, सामाजिक सहभागिता हेतु किये गये कार्यों के लिए बिरसामुंडा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।