*MP to MH अवैध शराब की सप्लाई लाइन तोड़कर वाहन समेत 800 बोक्स शराब की गई जप्त*
*मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस की बड़ी कार्यवाही मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र सप्लाई करते ट्रक से लगभग 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त।*
*वाहन क्रमांक CG 15 DZ 4515 से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।*
*वाहन एवं शराब के साथ आरोपी चालक भी गिरफ्तार।*
मोहला
दिनांक 06.06.2026 को थाना मानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला अंबिकापुर पासिंग की एक सफेद रंग की ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर अंबागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर एवं औंधी मार्ग होते हुए महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना मानपुर पुलिस द्वारा एसडीएम कार्यालय मानपुर के समीप एमसीपी (मोबाइल चेक पोस्ट) प्वाइंट स्थापित कर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई। वाहन चेकिंग के दौरान वाहन क्रमांक CG 15 DZ 4515 आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस स्टाफ द्वारा तत्परता एवं सूझ-बूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम बलराम सिंह पिता दिमान सिंह डांगी, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड है। वाहन की तलाशी लेने पर लगभग 800 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें-
*100 पेटी रॉयल स्टेज पौवा कुल 4800 पौवा- कीमती 9,60,000 रूपए*
*300 पेटी बीयर - कुल 7200 पौवा कीमती 13,68,000 रूपए*
*400 पेटी गोवा व्हिस्की पौवा कुल 20,000 पौवा कीमती 27,0000 रूपए शामिल है।*

*कुल अंग्रेजी शराब कीमत- 50,28,000 रूपए*
*एक ट्रक जिसकी कीमत- 25,000,00 रूपए*
*कुल जुमला- 75,28,000 रूपए जप्त।*
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उक्त शराब मध्यप्रदेश के जिला बैतूल, तहसील मुलताई क्षेत्र से लोड की गई थी तथा नागपुर, देवरी, चिचोला, राजनांदगांव, अंबागढ़ चौकी, मोहला, मानपुर एवं औंधी मार्ग से महाराष्ट्र बॉर्डर तक पहुंचाई जानी थी। क्योंकि महाराष्ट्र के जिला गडचिरोली शराब दुकान नहीं होने से अवैध शराब को जिला गढ़चिरौली बॉर्डर के शरहदी ग्रामो के आसपास अवैध शराब को खापाने के फिराक में थे और आरोपी ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में शैलेश नामक व्यक्ति के संपर्क में रहकर उक्त शराब को अनलोड किया जाना था। पुलिस द्वारा आरोपी चालक को गिरफ्तार कर वाहन एवं अवैध शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध शराब तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक कपिल देव चंद्रा के कुशल नेतृत्व में संपादित की गई। उनके मार्गदर्शन में थाना मानपुर पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल मोहला का विशेष योगदान रहा। पुलिस टीम की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई एवं समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।