*तनुजा सलाम होगी जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की नई कलेक्टर*
छत्तीसगढ़ राज्य सामान्य प्रशासनिक विभाग द्वारा विभिन्न पदों पर की गई फेर बदल
मोहला
18 अगस्त की देर शाम छत्तीसगढ़ राज्य में विभिन्न कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक पदों पर फिर बदल किए गए हैं जिसमें प्रमुख रूप से जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की वर्तमान कलेक्टर तूलिका प्रजापति भ.प्र.से. (2016) को जिला कबीरधाम के कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।

तनुजा सलाम भ.प्र.से.(2019) खेल एवं युवा कल्याण विभाग संचालक को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के कलेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है।