*16 अक्टूबर को आईटीआई मानपुर में प्लेसमेंट कैंपस का होगा आयोजन*

*16 अक्टूबर को आईटीआई मानपुर में प्लेसमेंट कैंपस का होगा आयोजन*

*मानपुर आईटीआई में आज कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, हायर अप्लायंसेज इंडिया और किमल कंपनी करेंगी भर्ती*

        मोहला 15 अक्टूबर 2026।

आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), मानपुर में 16 अक्टूबर 2026 को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट ड्राइव में हायर अप्लायंसेज इंडिया एवं किमल कोरियन एमएनसी कंपनी द्वारा भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे संस्थान परिसर में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

          संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि कैंपस प्लेसमेंट का मुख्य उद्देश्य आईटीआई उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उनके करियर निर्माण में सहयोग करना है। इस दौरान संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया शासकीय आईटीआई, मानपुर परिसर में ही की जाएगी।

          इस प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई के सभी ट्रेड के पात्र अभ्यर्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि एवं समय पर संस्थान पहुंचने तथा चयन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों की आयु सीमा एवं अन्य पात्रता संबंधी शर्तें संबंधित कंपनियों के नियमानुसार लागू होंगी।

        प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ रिज्यूम (बायोडाटा), कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची या प्रमाण पत्र, आईटीआई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, अन्य शैक्षणिक योग्यताओं के प्रमाण पत्र, यदि उपलब्ध हों, तथा पांच पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा। सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि चयन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

         संस्थान प्रशासन ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शासकीय आईटीआई, मानपुर में समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव युवाओं को रोजगार प्राप्त करने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर सकती है।

         उल्लेखनीय है कि यह प्लेसमेंट ड्राइव शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, मानपुर, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। भर्ती करने वाली कंपनियों में हायर अप्लायंसेज इंडिया एवं किमल कोरियन एमएनसी कंपनी शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती एवं पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।