सीएसवीटीयू में “कौशल्य” एवं “लोकार्पण” कार्यक्रमों का सफल समापन
प्रेमचंद
सीएसवीटीयू में “कौशल्य” एवं “लोकार्पण” कार्यक्रमों का सफल समापन
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU), भिलाई के कुलपति डॉ. अरुण अरोरा के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “कौशल्य” एवं “लोकार्पण” कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
विश्वविद्यालय में 10–11 मार्च 2026 को आयोजित “कौशल्य” के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं कला आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जबकि 12–13 मार्च 2026 को आयोजित “लोकार्पण” कार्यक्रम में लोक कला एवं लोक संस्कृति से संबंधित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 28 महाविद्यालयों के लगभग 700 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹3000 तथा तृतीय पुरस्कार ₹2000 की राशि एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में पद्मश्री राधेश्याम बारले, शक्ति रतन चक्रवर्ती, सोनाली सेन, मणिमय मुखर्जी तथा कु. आकांक्षा शामिल रहे।
“कौशल्य” कार्यक्रम के अंतर्गत : Best Costume Competition, Reel Making Competition, Best Ramp Walk Competition, Drama Competition, Drawing, Painting, Rangoli Competition, Dance and Music Special Performance, Stand-up Comedy सहित विभिन्न Fun Activities आयोजित की गईं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के मनोरंजन हेतु Concert एवं DJ Night का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया।
“लोकार्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत :
इसके पश्चात 12 एवं 13 मार्च 2026 को आयोजित “लोकार्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक एवं स्थानीय कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान Art and Painting, Traditional Singing and Dance Competition तथा Traditional Dressing Showcase विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति तथा पारंपरिक कला के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में डॉ. अमित सिंह राजपूत (रजिस्ट्रार), डॉ. पंकज मिश्रा (निदेशक, यूटीडी), डॉ. तोरण वर्मा (समन्वयक), डॉ. रोहित मिरी, डॉ. जे. पी. पात्रा सहित आयोजन समिति के पूर्वी चंद्राकर, डॉ. रीचा साहु, संध्या गंवर, वंदना चंद्राकर सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।