*जिला MMAC पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन समुदायिक भवन मोहला में हुआ सम्पन्न*
मोहला
जिला मुख्यालय मोहला मे छत्तीसगढ़ प्रदेश पेंशनर्श एसोसिएशन, वार्षिक कार्यक्रम एवं होली मिलन समारोह का आयोजन मोहला नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया था। जिसमें जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के समस्त पेंशन धारकों को आमंत्रित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्र के विधायक इंद्र शाह मांडवी शामिल हुए और समस्त विभाग के सेवानिवृत कर्मचारीयों को श्रीफल एवं गमछा से सम्मानित किया गया है।

इस कार्यक्रम मे मुख्यरूप से यशवंत देवान प्रांताध्यक्ष, पूर्णानंद नेताम (अध्यक्ष मोहला), ए. के. माहेश्वरी (महा. सचिव), एच. एल. शेंडे( संरक्षक,) भारतलाल कोवाची, विक्रम सिन्हा, संत नेताम, समेत क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि गण अब्दुल खालिक खान एवं समस्त सदस्य उपस्थिति देखी गई है।