*नवाचारी गतिविधियों के लिए वागिनसुर शिक्षक को रायपुर में किया गया सम्मानित*
*राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित हुए शिक्षक प्रवीण सिंह*
मोहला
नवाचारी गतिविधियां समूह भारत ( टीम छत्तीसगढ़) द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान एवं शैक्षणिक संप्रवाह 2025-26 का आयोजन दिनांक 25/04/2026 को स्वामी आत्मानंद प्रो जे एन पाण्डेय शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम उच्च. माध्य. विद्यालय रायपुर में किया गया । ब्लाक मोहला के शिक्षक प्रवीण सिंह शा. पूर्व माध्यमिक शाला वागिनसुर नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान 2026bसे सम्मानित किए गए । सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, शिक्षक के द्वारा बच्चों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, TLM द्वारा निरंतर अध्यापन, प्रतियोगी परीक्षाओं (NMMSE, प्रयास,) में विद्यार्थियों के गतवर्षों में चयन होने, एवं सामुदायिक सहभागिता हेतु किए गए प्रयासों के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान प्राप्ति पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहला, विकास खंड स्त्रोत समन्वयक मोहला, संकुल प्राचार्य महोदया, संस्था के प्रधान पाठक देवेंद्र कुमार निषाद, CAC मलेश मालेकर ने बधाई प्रेषित की है।