छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री  साय और दुर्ग सांसद विजय बघेल  उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए

संपादक आर के देवांगन

दुर्ग - छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ की विशेष सामान्य सभा में निर्विरोध नई कार्यकारिणी चुनी गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष सामान्य सभा हुई. सभा में चुनाव अधिकारी अशोक अग्रवाल ने अध्यक्ष सहित महासचिव, कोषाध्यक्ष, 14 उपाध्यक्ष, 10 संयुक्त सचिव और 16 कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध चयन का एलान किया. अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपाध्यक्ष पद पर सांसद माननीय विजय बघेल जी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए मंत्री व विधायक केदार कश्यप और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी, महासचिव विक्रम सिसोदिया और कोषाध्यक्ष संजय मिश्रा चुने गए.