त्यौहार सीजन के दौरान जन जीवन को सामान्य बनाने तथा आम लोगों के सहुलियत हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करें: कलेक्टर चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

त्यौहार सीजन के दौरान जन जीवन को सामान्य बनाने तथा आम लोगों के सहुलियत हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करें: कलेक्टर चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
त्यौहार सीजन के दौरान जन जीवन को सामान्य बनाने तथा आम लोगों के सहुलियत हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करें: कलेक्टर चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

 

 त्यौहार सीजन के दौरान जन जीवन को सामान्य बनाने तथा आम लोगों के सहुलियत हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करें: कलेक्टर चन्द्रवाल समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

  बालोद,:- 08 अक्टूबर 2024 कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने मौजूदा नवरात्रि एवं दीपावली त्यौहार सीजन के दौरान जन जीवन को सामान्य बनाकर आम जनता की सहुलियत हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियो को दिए।

    चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों एवं श्रद्धालुओं के मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थानों मंे दर्शन हेतु पहुँचने के फलस्वरूप आवागमन तथा भीड़ आदि को नियंत्रित करने की समस्या उत्पन्न होती है।

  इसके फलस्वरूप इस दौरान व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु शासकीय अमले को पूरे समय मुस्तैद रहने की आवश्यकता है।

  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्री डीआर ठाकुर एवं श्रीमती पूजा बंसल सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 बैठक में श्री चन्द्रवाल ने बताया कि आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्व के दौरान जिले के सभी बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले ईलाकों एवं सड़क मार्गाें में यातायात एवं पार्किंग, पेयजल, सार्वजनिक प्रसाधनों की व्यवस्था और भीड़ एवं ग्राहकी के समय बड़े वाहनों का प्रवेश पर रोक लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु टीम भी गठित की गई है। इसके अंतर्गत संबंधित तहसीलदारों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा संबंधित यातायात एवं थाना प्रभारियों को टीम का सदस्य बनाया गया है।

   चन्द्रवाल ने कहा कि इस दौरान भीड़-भाड़ एवं ग्राहकी वाले स्थानों पर बड़े वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 इसके अलावा बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों में आम जनता के लिए प्रसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

 उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में जारी किए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 बैठक में श्री चन्द्रवाल ने सभी विभाग प्रमुखों से अपने-अपने विभागों में लंबे समय से अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के संबंध में तत्काल जानकारी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

 उन्होंने ऐसे कर्मचारियों का तत्काल कार्रवाई कर इसकी जानकारी शासन को प्रेषित करने को कहा। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने राज्य स्थापना दिवस पर 05 नवंबर को जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित राज्योत्सव के आयोजन की तैयारियों की भी समीक्षा की।

 उन्होंने अधिकारियों को गरिमामय कार्यक्रम के आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु आवश्यक तैयारी के संबंध में निर्देशित किया।

 बैठक में श्री चन्द्रवाल ने जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होेंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से इस योजना के अंतर्गत घरों में नल कनेक्शन लगाने के कार्य के संबंध में जानकारी ली।

 इसके अलावा उन्होंने जिले के अंतिम छोर में स्थित डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम हुच्चेटोला के ग्रामीणों के आय को दुगुना करने हेतु विभिन्न विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को ग्राम हुच्चेटोला का भ्रमण करने तथा ग्रामीणों के आय दुगुना करने के उपाय सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा।

 बैठक में श्री चन्द्रवाल ने राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों से स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संयुक्त कलेक्टर श्री डीआर ठाकुर को इस कार्य की सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट खास :- अरुण उपाध्याय बालोद

मो नम्बर :-94255 72406