अवैध जुआ पर गीदम पुलिस की बड़ी कार्यवाही...08 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

संपादक आर के देवांगन

अवैध जुआ पर गीदम पुलिस की बड़ी कार्यवाही...08 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार
अवैध जुआ पर गीदम पुलिस की बड़ी कार्यवाही...08 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

 असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु गीदम पुलिस की कार्यवाही जारी

गीदम :- जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में अपराधों की रोकथाम एवं असामजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन एवं उन्नति ठाकुर एसडीओपी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में गीदम पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर रही है। दिनांक 11.10.2024 को मुखबीर की सूचना के आधार पर माड़िया पारा कासोली में अवैध जुआ खेल रहे 08 आरोपियो को पकडा गया। आरोपियो एवं फड़ से कुल नगदी रकम 22,860/रू0 जप्त कर अपराध क्रमांक 106/2024 धारा छ0ग0 जुआं (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत् मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

नाम आरोपीः - 1.रामचरण यादव साकिन छिन्दनार थाना गीदम 2. बालसाय अलामी साकिन मुस्तलनार थाना गीदम 3. सुखलाल भवानी साकिन छिन्दनार थाना गीदम 4. पंचम कुमार यादव साकिन छिन्दनार थाना गीदम 5. लम्बोदर भवानी साकिन छिन्दनार थाना गीदम 6. राजमन नाग साकिन बडे तुमनार थाना गीदम 7. बलीराम नाग साकिन बडे तुमनार थाना गीदम 8 शंकर लाल नाग ग्राम सियानार थाना गीदम

बरामद रकमः - 22,860/रू0 (बाईस हजार आठ सौ साठ रूपये )

महत्वपूर्ण भूमिकाः - उपनिरीक्षक संजय यादव, शशिकांत यादव, प्र0आर0 341 राजकुमार सिंह आर0क्र0 266 राजमन नाग, 267 ईश्वर राम ठाकुर, 65 देवेन्द्र नेताम, 1011 गिरीश नेताम, 890 संजय दीवान, 1012 रामचन्द्र जुर्री।