शुल्क आत्मरक्षा शिवर के ट्रेनर योगेश्वर मानिकपुरी आर्मी सेवानिवृत्त का किया गया सम्मान  महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का समापन

आर के देवांगन

शुल्क आत्मरक्षा शिवर के ट्रेनर योगेश्वर मानिकपुरी आर्मी सेवानिवृत्त का किया गया सम्मान  महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का समापन

नि:शुल्क आत्मरक्षा शिवर के ट्रेनर योगेश्वर मानिकपुरी आर्मी सेवानिवृत्त का किया गया सम्मान 
महिलाओं की आत्मरक्षा हेतु तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर का समापन

संकल्प जन सेवा समिति देवरी एवं जीवनदान सेवा संस्था भिलाई की संयुक्त पहल 

देवरीबंगला// 26 मई से 28 मई को  महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से संकल्प जन सेवा समिति देवरी एवं जीवनदान सेवा संस्था भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर नर्मदाधाम सुरसुली मैदान में समापन हुआ. 

संकल्प जन सेवा समिति के संचालक  भरत देवांगन ने बताया कि शिविर में 30  छात्राएं ने भाग लिया । प्रतिभागियों के लिए पीले एवं हरे रंग की टी-शर्ट को ड्रेस कोड के रूप में निर्धारित किया था.
3 दिवसीय शिविर में  आत्मरक्षा प्रशिक्षक  योगेश्वर मानिकपूरी ने प्रतिभागियों को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा, "आज के परिवेश में आत्मरक्षा एक अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है। छात्राओं को अपने आत्मबल को पहचानकर, सजगता एवं साहस के साथ हर स्थिति का सामना करना आना चाहिए।" उन्होंने हाथों को मजबूत बनाने, हमला होने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने एवं मानसिक रूप से तैयार रहने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों का अभ्यास कराया।

आयोजक समिति द्वारा नि:शुल्क आत्मरक्षा शिवर के ट्रेनर योगेश्वर मानिकपुरी आर्मी सेवानिवृत्त का किया गया   सम्मान 

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सुरसुली के सरपंच  ईश्वर देवांगन, शिक्षक माधव साहू, खिलेश्वरी साहू प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ओ बी सी महासभा छत्तीसगढ़, सागर देवांगन, महेश देवांगन, वोमेंद्र साहू,  महेंद्र साहू सहित समिति के अध्यक्ष  भरत देवांगन उपस्थित रहे।
शिविर का उद्देश्य छात्राओं को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाना है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता का संचार करना भी है।


ये भी लिंक देखें